खतरनाक? क्यूट बोलते हैं इसको… शिवम दुबे की हेयरस्टाइल देख ‘बाघा’ चर्चा में आया, अर्शदीप-अक्षर के कमेंट तो…

Shivam Dube Hairstyle: भारतीय क्रिकेटर अपने खेल के अलावा स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. अभी ज्यादा दिन नहीं बीते जब हार्दिक पांड्या अपने ब्लांड बालों से तहलका मचाए हुए थे, अब शिवम दुबे का हेयरस्टाइल लोगों को पसंद आ रहा है. इसका एक वीडियो अर्शदीप सिंह ने वायरल किया है.

Shivam Dube Hairstyle: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही है. मैदान पर भारतीय टीम अच्छा खेल दिखा रही है. पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मैच भारत जीत चुका है. तो टीम इंडिया ग्राउंड पर तहलका मचा ही रही है, जिसमें शिवम दुबे का खास कंट्रीब्यूशन है. जैसा उनका प्रदर्शन मैदान पर है, ठीक वैसे ही वह मैदान के बाहर भी छाए हुए हैं. हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने शिवम दुबे की हेयर स्टाइल चर्चा में आ गई. इसके रिपोर्टर बने अर्शदीप सिंह और इस पर अक्षर पटेल ने एक्सपर्ट कमेंट्री की. लेकिन अंत में खुद शिवम के कमेंट ने इसे और मजेदार बना दिया. यह छोटा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया है. अब एक्स पर यह तेजी से वायरल हो रहा है 

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद एयरपोर्ट पर टहलते समय इस वीडियो को रिकॉर्ड किया गया. इसमें भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह साथी खिलाड़ी शिवम दुबे के नए हेयरस्टाइल को दिखा रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में अर्शदीप सिंह एयरपोर्ट पर बिना बताए शिवम दुबे के पास पहुंचते हैं. शरारती अंदाज़ में वह कैमरा दुबे के सिर की ओर घुमा देते हैं. अर्शदीप कहते हैं, “हेयरस्टाइल तो दिखा दो आपकी, ट्रेंडिंग में है हेयरस्टाइल अभी आपकी.”

दुबे हल्की मुस्कान और हंसी के बीच अपने नए लुक को संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन अर्शदीप हर एंगल से उनका नया हेयरकट दिखाते हैं. यह नया हेयरस्टाइल पहले से छोटा और ज्यादा सलीके वाला नजर आता है. दूसरी राय लेने के लिए अर्शदीप ने पास खड़े ऑलराउंडर अक्षर पटेल की ओर कैमरा घुमा दिया. उन्होंने तुरंत सवाल किया, “अक्षर भाई, क्या कहोगे इनकी हेयरस्टाइल पे?” अक्षर ने कुछ सोच कर जवाब दिया, “सबकी अपनी चॉइस होती है,” अक्षर ने जिल हिसाब से कहा,  इस पर अर्शदीप हंसते हुए बोले, “इतनी खतरनाक?” अर्शदीप के “खतरनाक” कहने पर दुबे ने अपने नए लुक का कांफिडेंस के साथ बचाव किया. दुबे हंसते हुए बोले, “इसको तो ‘क्यूट’ बोलते हैं.”

यह पूरा मजेदार वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और ऐसा लगता है कि दुबे का यह “क्यूट” नया लुक फिलहाल बना रहने वाला है. बिल्कुल उनके फॉर्म की तरह. उनके इस हेयर स्टाइल पर सोशल मीडिया ने भी शानदार कमेंट्स किए. कुछ ने उन्हें ‘तारक मेहता के उल्टा चश्मा’ के किरदार बाघा जैसा बताया. तो किसी ने कहा कि 90s के मम्मियों की पसंद वाला हेयरस्टाइल करार दिया. 

वैसे, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में शिवम दुबे का बल्ले से प्रदर्शन कमजोर रहा. उन्होंने केवल 9 रन ही बनाए. लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने शानदार खेल दिखाया और 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. लेकिन दूसरे टी20 मैच में उन्होंने शानदार वापसी की. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी भारतीय गेंदबाजों की खबर ली और स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन जड़ दिए. हालांकि, शिवम दुबे थोड़ा किफायती रहे. उन्होंने 1 ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट भी लिया. 

वहीं बल्लेबाजी में भारतीय टीम ने बीस्ट मोड ऑन कर दिया. 209 रन का लक्ष्य भारत ने केवल 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. इसमें कप्तान सूर्य कुमार का 400 से ज्यादा दिनों बाद आई फिफ्टी (37 गेंद; 9 चौके और 4 छक्के की बदौलत 82 रन) ने ब्लास्ट का तड़का लगाया, तो ईशान किशन की आतिशबाजी (32 गेंद; 11 चौके और 4 छक्के की बदौलत 76 रन), का बड़ा योगदान रहा. अंत में धूम धड़ाके की जिम्मेदारी शिवम दुबे ने संभाली. उन्होंने 18 गेंद में 1 चौके 3 छक्के की मदद से 36 रन बनाए और भारत को जीत दिला दी. 

ये भी पढ़ें:- 468 दिन… 14 महीने, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खत्म किया रनों का सूखा, टीम इंडिया को दिलाई जीत

ये भी पढ़ें:- झारखंड के लाल ईशान किशन का रायपुर में कमाल, लगाई फिफ्टी, तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >