मैं समझता हूं कि…, रोहित शर्मा के संन्यास पर सौरव गांगुली का हैरान करने वाला बयान

Sourav Ganguly on Rohit Sharma Retirement: आगामी जून में भारत को इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलने हैं, अभी टीम की घोषणा नहीं हुई है. इससे पहले रोहित शर्मा ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी, जिसे सौरव गांगुली ने सही बताया.

Sourav Ganguly on Rohit Sharma Retirement: भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. उनके इस निर्णय से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारत के इस दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसके साथ ही भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का 2025-27 का चक्र शुरू होगा. हालांकि रोहित के इस निर्णय से सौरव गांगुली का सपोर्ट मिल रहा है. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के संन्यास के लिए यह सही समय है. 

रोहित शर्मा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेला. इस मैच में उन्होंने पहली पारी में 3 रन तो दूसरी पारी में 9 रन बनाए. इंडिया टुडे से बात करते हुए सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा को उनके टेस्ट कैरियर के लिए बधाई दी. इसी बातचीत में उन्होंने कहा, संन्‍यास लेना व्‍यक्तिगत फैसला होता है. मैं समझता हूं कि रोहित शर्मा के लिए संन्यास लेने का सही समय था. उन्‍होंने भारत के लिए काफी क्रिकेट खेला है और मैं उन्‍हें आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं.” 

गांगुली ने आगे कहा, “वो अच्‍छे लीडर हैं और इसलिए भारत के कप्‍तान बने. मुझे जरा भी हैरानी नहीं कि उन्‍होंने टी20 वर्ल्‍ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारत को दिलाया. उनका करियर शानदार रहा और उन्हें इस पर गर्व होना चाहिए.”

Rohit sharma retirement

सफेद जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात- रोहित

अपने कैरियर में कुल 67 मैच खेलने वाले रोहित शर्मा ने बुधवार, 7 मई  को इंस्टाग्राम पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था. उन्होंने सफेद जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात बताया. इतने सालों तक मिले प्यार और समर्थन के लिए उन्होंने सबको शुक्रिया कहा. टी20 और अब टेस्ट से संन्यास लेने के बाद भी रोहित वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे.

वैभव सूर्यवंशी का ‘चालीसा’ से गुणगान, IPL 2025 में शतक के बाद भक्ति रंग में क्रिकेट गाथा

घटिया देश ने फिर… सीज फायर उल्लंघन पर बिफरे शिखर धवन, पाकिस्तान को लगाई लताड़

‘बिना पछतावे के छोड़ दूंगा’, विराट कोहली के लिए ‘टफ है टेस्ट क्रिकेट’, संन्यास की आशंका के बीच पुराना बयान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >