IPL 2025: ईशान किशन का विकेट, फिक्सिंग या फॉर्म, MI vs SRH मैच में क्या हुआ?

IPL 2025, MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन का फ्लॉप शो आईपीएल 2025 में जारी है. बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. आउट होने के बाद ईशान मुस्कुराते हुए वापस लौट गए. लेकिन उनका विकेट सवालों के घेरे में आ गया. सोशल मीडिया में फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और फिक्सिंग का आरोप लगा रहे हैं.

IPL 2025, MI vs SRH: आईपीएल 2025 के 41 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने लिए आमंत्रित किया. कप्तान हार्दिक पांड्या का फैसला सही साबित हुआ. हैदराबाद की आधी टीम केवल 35 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई. ईशान किशन जिसे 11.25 करोड़ रुपये में हैदराबाद ने खरीदा, एक बार फिर से टीम को निराश किया. 4 गेंदों में केवल एक रन बनाकर आउट हो गए. दीपक चाहर ने विकेट कीपर रयान रिकेलटन के हाथों उन्हें आउट किया. आउट होने के बाद ईशान किशन मुस्कुराते हुए पवेलियन लौटे. उन्होंने अंपायर के निर्णय का विरोध भी नहीं किया. ईशान किशन जिस तरह से आउट हुए, उसे देखकर फैन्स में खासा नाराजगी है. सोशल मीडिया पर फैन्स फिक्सिंग का आरोप लगा रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ईशान किशन को गलत आउट दिया गया.

क्या सच में ईशान किशन थे नॉट आउट?

ईशान किशन मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज डी चाहर की पहले गेंद को अच्छी तरह से नहीं खेल पाए. गेंद लेग साइड में कोण बनाते हुए विकेट कीपर के पास चली गई. विकेट कीपर रयान रिकेलटन ने कोई गलती नहीं की और कैच कर लिया. अंपायर ने भी देर नहीं की और अपना हाथ आंशिक रूप से उठाया. फिर MI के खिलाड़ियों ने कैच के लिए पूछा, तो अंपायर ने अपनी उंगली पूरी तरह से उठा दी. ईशान किशन भी डीआरएस की अपील नहीं की और पवेलियन की ओर चल दिए. ईशन किशन चेहरे पर हल्की मुस्कान लिए लौट गए. उनके जाने के बाद अल्ट्राएज रिप्ले आया, जिसमें स्निकोमीटर (Snickometer) में साफ दिख रहा है कि ईशान का बल्ला गेंद को टच नहीं किया था. इस तरह से ईशान किशन दुर्भाग्य रूप से आउट हो गए.

फैन्स ने मैच फिक्सिंग का लगाया आरोप

ईशान किशन के आउट होने के बाद सोशल मीडिया में प्रतिक्रियों की बाढ़ आ गई है. फैन्स मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद मैच पर फिक्सिंग का आरोप लगा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “न तो बल्ला लगा और न ही दस्ताने. मुंबई इंडियंस की ओर से अपील भी नहीं की गई और ईशान किशन आउट हो गए. अंपायर को देखिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “दुख की बात है, लेकिन आज का मैच पूरी तरह से फिक्स लगा. ईशान किशन, अंपायर और कुछ MI खिलाड़ियों ने बहुत खराब अभिनय किया.”

ईशान किशन का फ्लॉप शो जारी

ईशान किशन ने आईपीएल 2025 की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की थी. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में 47 गेंदों में 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन बनाए थे. लेकिन उस मुकाबले के बाद उनका बल्ला खामोश हो गया. कुल 7 मैचों में ईशान किशन ने कुल 138 रन बनाए हैं.
लखनऊ के खिलाफ मैच – 0
दिल्ली के खिलाफ – 2 रन
केकेआर के खिलाफ – 2 रन
गुजरात टाइटंस के खिलाफ – 17 रन
पंजाब के खिलाफ – नाबाद 9 रन
मुंबई के खिलाफ – 2 रन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >