ईशान और तिलक ने फिर मचाया तहलका, खलील और युजवेंद्र रहे फ्लॉप, इंग्लैंड में ऐसा रहा चारों का प्रदर्शन

Ishan Kishan, Tilak Varma, Khaleel Ahmed and Yuzvendra Chahal County Cricket: टीम इंडिया के कई सितारे इस समय काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ईशान किशन, तिलक वर्मा, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल इंग्लैंड में अपने-अपने काउंटी क्लब्स के लिए खेल रहे हैं. मौजूदा दौर के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने फैंस का ध्यान खींचा.

County Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार इन दिनों इंग्लैंड में धमाल मचा रहे हैं. जिनको सीनियर टीम में जगह नहीं मिली है, वे काउंटी क्रिकेट में तहलका मचा रहे हैं. काउंटी चैंपियनशिप के मौजूदा दौर के मुकाबलों का तीसरा दिन रहा और इसमें भारतीय फैंस की दिलचस्पी भी काफी रही. इसकी वजह यह है कि इस प्रतियोगिता में ईशान किशन (Ishan Kishan), तिलक वर्मा (Tilak Varma), खलील अहमद (Khaleel Ahmed) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) जैसे भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. आइए देखें कि इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने काउंटी टीमों के लिए कैसा प्रदर्शन किया.

तिलक वर्मा ने हैम्पशायर को संभाला

तिलक वर्मा इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. पिछली बार एसेक्स के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ा था और इस बार वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ कठिन हालात में 56 रन की अहम पारी खेली. विपक्षी टीम ने 679 रन बनाए, जिसके जवाब में तिलक की टीम सिर्फ 221 रन पर ऑलआउट हो गई. तिलक ने शानदार पारी खेली, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वे रनआउट हो गए. तिलक वर्मा टॉप स्कोरर रहे हालांकि उनकी टीम को फॉलोऑन खेलने को मजबूर होना पड़ा. 

ईशान किशन ने छोड़ी छाप, दो मैचों में दिखाया दम

वहीं तिलक के बाद ईशान किशन ने एकबार फिर शानदार खेल दिखाया. उन्होंने भले ही नॉटिंघमशायर के लिए सिर्फ दो मैचों का करार किया हो, लेकिन उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया. डिवीजन 1 में खेलते हुए उन्होंने पहले मैच में यॉर्कशायर के खिलाफ 87 रन बनाए और अब समरसेट के खिलाफ 128 गेंदों में शानदार 77 रन की पारी खेली. समरसेट के 379 रनों के जवाब में किशन की यह पारी 8 चौकों और 2 छक्कों से सजी थी. उन्हें इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने आउट किया. उनकी टीम 509 रन बनाकर 130 रनों की बढ़त लेने में सफल रही.

खलील अहमद रहे बेअसर, नहीं मिला असरदार स्पेल

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा हाल ही में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने भी एसेक्स के साथ करार किया है. उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी के अनुकूल परिस्थितियों में खुद को ढाल नहीं पाए. एसेक्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 26 ओवर में 124 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया, वो भी खतरनाक दिख रहे जॉनी बेयरस्टो का. विपक्षी टीम ने पहली पारी में 368 रन बनाए और एसेक्स पर 91 रनों की बढ़त बना ली.

युजवेंद्र चहल ने गंवाया मौका

हालांकि मंगलवार को युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला क्योंकि उनकी टीम बल्लेबाजी कर रही थी, लेकिन एक दिन पहले का उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए डिवीजन 2 में खेलते हुए उन्होंने केंट के खिलाफ 42 ओवर में 129 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके. हालांकि उनकी टीम ने पहली पारी में केंट के 566 रनों के स्कोर के करीब पहुंचकर संघर्ष जरूर दिखाया.

राजस्थान रॉयल्स करेगा 6 खिलाड़ियों का ट्रेड ऑफ, रेस में CSK इस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा डिमांड

‘हमारी प्राथमिकता 20 विकेट’, शुभमन गिल ने दिए इंडियन प्लेइंग XI के संकेत, बुमराह पर कही ये बात

होटल में ‘कैद’ हुई टीम इंडिया, बर्मिंघम में संदिग्ध पैकेट मिलने से मची हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >