टीम इंडिया में जगह नहीं! तो बिहार का लाल अब पटना में खोलेगा क्रिकेट एकेडमी

Ishan Kishan: टीम इंडिया से लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद किशन ने अपनी वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है. अब उन्होंने बिहार में एक नए किरदार में एंट्री ली है.

Ishan Kishan: भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड की घोषणा हो गई है. इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया. इससे पहले अंग्रेज टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी मेन इन ब्लू की पूरी ब्रिगेड तैयार कर दी गई. इन सबके बीच श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई तो साथ में मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव की भी एक साल के अंतराल पर रिटर्न हो गए. लेकिन ईशान किशन का खाता अब भी नहीं खुला. घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करने की वजह से किशन को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया, इतना ही नहीं उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल कांट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया. हालांकि लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद किशन ने अपनी वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है. अब उन्होंने बिहार में एक नए किरदार में एंट्री ली है. 

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने पटना में अपनी क्रिकेट एकेडमी खोलने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपनी एकेडमी का नाम ‘द इशान किशन एकेडमी’ रखा है. उन्होंने स्टोरी में लिखा, एक नई शुरुआत. इस कार्य में काफी मेहनत करते हुए, मैं इस काम को करके बहुत खुश हूं. अपने होमटाउन में यह सफर शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक हूं.” ईशान को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली. हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए टीम में मौका मिला था. जहां अंपायर से विवाद के बाद दूसरे मैच में उन्हें जगह नहीं मिली. 

Ishan kishan cricket academy

Ishan Kishan ने बीसीसीआई central contract खोने के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी

ईशान किशन का क्रिकेट कैरियर

ईशान ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में शिरकत की थी. इसके बाद से वे लगातार भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ईशान किशन भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं. किशन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वे टीम इंडिया की ओर से 2 टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में ईशान ने 78 रन बनाए हैं. वहीं एकदिवसीय मुकाबलों में एक दोहरे शतक के साथ उन्होंने 933 रन बनाए हैं. जबकि टी20I में उनके नाम 796 रन रिकॉर्ड हैं. इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी ईशान किशन मुंबई इंडियंस की जान रहे हैं. ईशान ने अब तक 105 मैचों में 2664 रन बनाए हैं. 

Sanju Samson को भारतीय टीम शामिल न करने पर भड़के शशि थरूर, लेकिन इसके लिए कहीं खुद संजू तो जिम्मेदार नहीं!

दो चोटिल-एक नियमित नहीं, ये कैसी टीम है? भारतीय स्क्वॉड में इस खिलाड़ी को न चुनने पर भड़के आकाश चोपड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >