भोजपुरी गाना बजा और थिरकने लगे ईशान किशन, लंदन में रिक्शे पर बिहारी बाबू का देसी अंदाज, Video

Ishan Kishan Dance on Bhojpuri Song in London: इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में तमाम इंडियंस के बाद अब ईशान किशन ने भी डेब्यू कर लिया है. नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए उन्होंने 87 रन की पारी खेली. उनके दूसरे मैच में अभी समय है, ऐसे में खाली समय में वे लंदन घूमते नजर आए.

Ishan Kishan Dance on Bhojpuri Song in London: हर इंसान को अमूमन अपनी मातृभाषा से प्रेम होता ही. उसके अनूठे शब्द, बोली और कहने का अंदाज समाज से जोड़ता है. ऐसा ही होता है, बिहार के निवासियों के साथ, जैसे ही उनकी भोजपुरी के गाने बजते हैं, शरीर नाचने को उबाल मारने ही लगता है. भोजपुरी के गाने अब केवल भारत में नहीं बल्कि गाहे-बगाहे अपनी अनोखी संगीत शैली के कारण दुनिया भर में लोकप्रिय हो चुके हैं. विदेशों में रहने वाले भारतीय भी अक्सर इन धुनों पर थिरकते नजर आ जाते हैं. अब भारतीय क्रिकेट टीम के ‘बिहारी बाबू’ ईशान किशन भी इंग्लैंड में भोजपुरी म्यूजिक का लुत्फ उठाते दिखे. इन दिनों काउंटी क्रिकेट खेल रहे ईशान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे इंग्लिश सरजमीं पर भी रिक्शे पर बैठकर देसी मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन इन दिनों इंग्लैंड में नॉटिंघमशर की ओर से काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और पहले ही मैच में शानदार डेब्यू कर चुके हैं. खाली समय में ईशान अपने दोस्त के साथ इंग्लैंड में घूमने का आनंद भी ले रहे हैं. इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसमें वे एक दोस्त के साथ सड़कों पर रिक्शा की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं और पीछे एक हिट भोजपुरी गाना बज रहा है. वीडियो में ईशान न सिर्फ गाना गा रहे हैं, बल्कि अपने दोस्त के साथ डांस भी कर रहे हैं. उनके इस देसी अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और ये वीडियो इंस्टाग्राम से लेकर एक्स तक ट्रेंड कर रहा है.

कैसा रहा ईशान का काउंटी डेब्यू

ईशान किशन ने काउंटी क्रिकेट में पहली बार नॉटिंघमशायर के साथ दो मैचों का करार किया है. अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. यॉर्कशायर के खिलाफ नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 98 गेंदों में 87 रनों की आक्रामक पारी खेली. इसके अलावा विकेटकीपिंग में भी उन्होंने अच्छी छाप छोड़ी, एक शानदार स्टंपिंग की और कुछ कैच भी लपके. उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 487 रन बनाए, जिसके जवाब में यॉर्कशायर ने 510 रन जड़ दिए. चौथे दिन नॉटिंघमशायर ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए, जिसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया. नॉटिंघमशायर का अगला मैच अब डरहम के खिलाफ 4 जुलाई से होगा, जिसमें ईशान एकबार फिर जलवा दिखाते नजर आएंगे. 

बुमराह का वर्कलोड; दुनिया में सबसे ज्यादा ओवर की है गेंदबाजी, ये आंकड़े चीख-चीखकर दे रहे आराम की दुहाई

हेड और हेजलवुड ने पलट दी बाजी, पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दी करारी शिकस्त

Fact Check: IND vs ENG टेस्ट के दौरान मैदान पर जसप्रीत बुमराह पी रहे थे सिगरेट? ये है वायरल वीडियो का सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >