क्या वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले रहे हैं विराट? लुक देख फैंस की निकली चीख, फिर कोहली ने ऐसे दिया जवाब

Virat Kohli : भारत के इंग्लैंड दौरे पर न खेलने के बाद अब विराट कोहली अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं. लंदन की सड़कों पर उनकी हल्की भूरे रंग की टी-शर्ट, गहरी हुडी और डार्क ब्लू जॉगर्स वाली तस्वीर वायरल हो रही है. फैंस की नजरें खास तौर पर उनकी डाई की हुई दाढ़ी पर टिक गईं.

Virat Kohli : विराट कोहली को लेकर हाल ही में खूब चर्चा हो रही है. कुछ लोगों को भारत के इंग्लैंड दौरे पर उनकी कमी खली. इसके साथ ही उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुप्रतीक्षित वापसी को लेकर और अब उनके लुक को लेकर भी चर्चाएं खूब हैं. भारतीय क्रिकेट प्रशंसक विराट कोहली की मैदान पर वापसी का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बीच यह स्टार बल्लेबाज़ लंदन की सड़कों पर एक नए लुक में नजर आए. सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें कोहली हल्के भूरे रंग की टी-शर्ट, गहरे भूरे रंग की जिप-अप हुडी और डार्क ब्लू जॉगर्स पहने दिख रहे हैं. हालांकि, फैंस की सबसे ज्यादा चर्चा उनकी डाई की हुई दाढ़ी को लेकर हो रही है.

लंदन में पूर्व क्रिकेटर शश किरण के साथ भारतीय बल्लेबाजी स्टार की एक ताजा तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसने फैंस के बीच चिंता पैदा कर दी. किरण ने कहा, “नो कैप्शन नीडेड… विद किंग कोहली.” दरअसल, हाल ही में कोहली ने खुद बताया था कि उन्होंने दो दिन पहले ही अपनी दाढ़ी डाई की है. युवराज सिंह के एक चैरिटी इवेंट में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, “जब आप हर चार दिन में दाढ़ी डाई करने लगें, तो समझिए कि वक्त तेजी से निकल रहा है.” 

तस्वीर में कोहली की साफ नजर आने वाली सफेद होती दाढ़ी ने सबका ध्यान खींचा, जिससे फैंस उनके बदले हुए लुक को देखकर हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, कुछ ने तो यहां तक कयास लगा दिए कि कोहली शायद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के कगार पर हैं. वह पहले ही टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

हालांकि इन चर्चाओं के बीच, कोहली ने लंदन में ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वह वनडे क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने गुजरात टाइटंस के सहायक कोच नायम अमीन के साथ इंडोर प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें शेयर कीं. सेशन के दौरान कोहली काफी अच्छे मूड में और फिट नजर आए. उन्होंने ग्रे टी-शर्ट और नीले शॉर्ट्स पहने थे और अपने बल्लेबाजी कौशल पर काम कर रहे थे. कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हिट करने में मदद के लिए धन्यवाद, भाई. हमेशा आपसे मिलकर अच्छा लगता है.” इस पर नायम ने भी इंस्टाग्राम के जरिए जवाब दिया, “भाई, आपसे मिलकर अच्छा लगा! जल्द मिलते हैं.”

कोहली ने भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था. टेस्ट और टी20 क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अब वह केवल वनडे प्रारूप में ही उपलब्ध हैं. हालांकि कोहली ने आखिरी बार जून में आईपीएल 2025 फाइनल में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला था, जहां उन्होंने 43 रन बनाए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला आईपीएल खिताब जिताने में अहम योगदान दिया.

स्टार बल्लेबाज के ऑस्ट्रेलिया में 19 से 25 अक्टूबर तक होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ने की उम्मीद है. उनकी वापसी पहले अगस्त में बांग्लादेश सीरीज के लिए तय थी, लेकिन वह सीरीज अब टल चुकी है. शेड्यूल के टकराव और खिलाड़ियों की थकान को देखते हुए बीसीसीआई ने इस दौरे को सितंबर 2026 तक टाल दिया.

वनडे क्रिकेट में 14,181 रन और इस प्रारूप में रिकॉर्ड 51 शतक लगाने वाले कोहली अब भी वनडे क्रिकेट के इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. पिछले वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने 765 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का लंबे समय से कायम रिकॉर्ड तोड़ दिया था. कोहली ने भी रोहित शर्मा के साथ 2027 के वर्ल्ड कप खेलने को लेकर खुद तो इच्छा नहीं जाहिर की थी, लेकिन उनके कोच राजकुमार शर्मा ने जरूर इस बात का हिंट दिया था. ऐसे में कोहली के रिटायरमेंट की अभी तो सारी चर्चाएं अफवाह ही लगती हैं.  

ये भी पढ़ें:-

‘मैं उम्मीद कर रहा था कि…’, क्रिस वोक्स ने ओवल टेस्ट के अंतिम लम्हों को लेकर तोड़ी चुप्पी

जिम्बाब्वे के खिलाफ फिर चला कीवी बल्लेबाजों का बल्ला, ZIM vs NZ टेस्ट मैच में रनों की बरसात

Duleep Trophy: अगस्त के अंत में घरेलू क्रिकेट में बढ़ेगा रोमांच, दलीप ट्रॉफी की 5 टीमों का ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >