“पाकिस्तान डर गया? समझ नहीं आ रहा- करें तो क्या करें”, Champions Trophy के लिए टीम घोषणा अब तक नहीं, बासित अली ने बताया कारण

Champions Trophy: मेजबान पाकिस्तान ने आगामी टूर्नामेंट के लिए अभी तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है. देरी के पीछे का कारण प्रशंसकों और विशेषज्ञों को अटकलें लगाने पर मजबूर कर रहा है. लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने टीम के ऐलान का कारण पर बात की है.

Champions Trophy के लिए 8 टीमों में से सात ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है. लेकिन मेजबान पाकिस्तान अब भी पीछे है और उसने आगामी टूर्नामेंट के लिए अभी तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है. 19 फरवरी से शुरू होने वाले मिनी विश्वकप के लिए टीम की घोषणा करने की अंतिम तारीख 12 जनवरी थी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का हवाला देते हुए 18 जनवरी, शनिवार को अपनी टीम एनाउंस कर दी थी. लेकिन पाकिस्तान की देरी का कारण अब तक समझ नहीं आ रहा. हालांकि पाकिस्तान देरी के पीछे का कारण प्रशंसकों और विशेषज्ञों को अटकलें लगाने पर मजबूर कर रहा है. लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने टीम के ऐलान का कारण बताते हुए कहा कि ओपनर बल्लेबाज सैम अयूब की चोट के कारण वह अपनी टीम घोषित नहीं कर रहा है. 

बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ” क्या पाकिस्तान डर गया जो अब तक टीम की घोषणा नहीं हुई? डर नहीं है. समझ नहीं आ रही है – करें तो क्या करें?” उन्होंने आगे कहा, “सबसे बड़ा मुद्दा सैम अयूब का है, क्या वह फिट होकर लौट सकते हैं या नहीं. यह अभी भी साफ नहीं है.” बासित अली ने कहा कि पाकिस्तान अपने मध्यक्रम के बारे में भी अनिश्चित है और इसलिए अपने शीर्ष चार पर निर्भर है और वह अयूब को फिर से फिट देखना चाहता है. ओपनिंग बल्लेबाज अयूब ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के दौरान अपने टखने को मोड़ लिया और तब से वे खेल से बाहर हैं, शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि वे छह सप्ताह तक रिहैब में रह सकते हैं और उन्हें सर्जरी की भी आवश्यकता हो सकती है.

सैम अयूब का रिकॉर्ड

हालांकि, पाकिस्तान के मीडिया आउटलेट्स ने बताया है कि टखने में किसी भी तरह की सर्जरी की आवश्यकता नहीं होगी. लेकिन अभी भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनकी उपलब्धता पर कोई निश्चितता नहीं है. 22 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी का वनडे में बल्लेबाजी औसत 64.37 है, जिसने 9 मैचों में 515 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं.

मध्यक्रम है पाकिस्तान की समस्या

बासित ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मैं गलत हूं, लेकिन पाकिस्तान की समस्या उनका मध्यक्रम है, क्योंकि उन्हें 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से खेलने वाले तेज गेंदबाजों का सामना करना पड़ता है, सिवाय भारत के, जिसके पास स्पिन ऑलराउंडर हैं.” अभी पाकिस्तान के नंबर 5, 6 और 7 पर संदेह है. इसलिए मैं सऊद शकील के पक्ष में हूं. लोग खुशदिल शाह के बारे में बात कर रहे हैं. लेकिन क्या आप चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में एक टी20 खिलाड़ी चाहते हैं?” 

बासित अली ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की स्क्वॉड के बारे में विस्तार से बात की. उन्होंने कहा, “तैय्यब ताहिर, सऊद और कामरान गुलाम ने आईसीसी इवेंट नहीं खेले हैं. इसी तरह, स्पिनर सुफियान मुकीम और अबरार अहमद भी नहीं खेले हैं. इसलिए इस समय शादाब खान को स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर जरूरत है.” 

IND vs ENG: अर्शदीप सिंह इतिहास रचने के करीब, जानिए टी20 मैचों किस गेंदबाज रिकॉर्ड है दांव पर

ओपनर के तौर पर अयूब ही परफेक्ट!

ओपनिंग के लिए बासित की पसंद सैम अयूब ही दिखते हैं. बासित ने कहा, “अगर सैम फिट है, तो सैम और फखर जमान सबसे अच्छा ओपनिंग कॉम्बिनेशन है. अगर सैम नहीं खेल पाता है, तो शान मसूद. उसके बाद कौन बचता है? बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान. इसलिए आपकी बल्लेबाजी इन चारों पर निर्भर करेगी और गेंदबाजी तेज गेंदबाजों पर निर्भर करेगी.” 

पाकिस्तान को आठ टीमों की प्रतियोगिता के ग्रुप ए में भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है, जिसमें भारत के खिलाफ़ हाई प्रोफाइल मैच 23 फरवरी को होना है. भारतीय टीम के टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार करने के बाद पीसीबी, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच हुए समझौते के अनुसार भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा. 

इंडियन जर्सी पर पाकिस्तान का नाम! BCCI को कबूल नहीं, पीसीबी का रिएक्शन जान माथा पीट लेंगे

‘इससे दुख क्यों होगा…’ चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं चुने जाने के बाद भी खुश हैं सूर्यकुमार यादव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >