फिटनेस में कोई कमी नहीं, सेंचुरी के बाद इरफान पठान ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की

Irfan Pathan Praises Virat Kohli: इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन विराट कोहली ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में कोहली ने अपने वनडे करियर का 54वां शतक जड़ा. हालांकि, भारत यह मैच 41 रन से हार गया और सीरीज 1-2 से गंवा दी.

Irfan Pathan Praises Virat Kohli: विराट कोहली (Virat Kohli) की 124 रनों की पारी चर्चा का विषय बनी हुई है. इस शानदार प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने कोहली की तारीफ की है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि 2026 में भी विराट कोहली भारत के सबसे बेहतरीन वनडे बल्लेबाज बने हुए हैं.

2013 से 2026 तक बरकरार है फॉर्म

इरफान पठान ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे इतने महान खिलाड़ी क्यों हैं? पठान ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि साल 2013 में जब वे खुद भी खेलते थे, तब लोग कहते थे कि विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं. फिर 2016 में भी यही बात होती थी. अब 10 साल बाद 2026 में भी लोग यही कह रहे हैं कि विराट कोहली ही भारत की वनडे टीम के बेस्ट बैटर हैं. इसमें कोई शक नहीं है. इतने लंबे समय तक एक जैसा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन कोहली ने इसे मुमकिन कर दिखाया है.

धोनी से लेकर गिल की कप्तानी तक खेले

पठान ने इस बात पर जोर दिया कि कोहली ने हर दौर में और हर कप्तान के साथ रन बनाए हैं. उन्होंने कहा कि कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में रन बनाए, फिर अपनी खुद की कप्तानी में भी टीम को आगे बढ़ाया. इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भी उनका बल्ला नहीं रुका और अब वे युवा शुभमन गिल की कप्तानी में भी शानदार खेल दिखा रहे हैं. यह बताता है कि कोहली का काम सिर्फ रन बनाना और टीम के लिए योगदान देना है.

फिटनेस में कोई कमी नहीं, बल्कि बेहतर हुए

इरफान पठान ने कोहली को ‘रन मशीन’ बुलाते हुए उनकी फिटनेस की मिसाल दी. उन्होंने कहा कि जब हम विराट कोहली की फिटनेस देखते हैं, तो उनके दौड़ने के तरीके में बिल्कुल भी बदलाव नहीं दिखता. ऐसा लगता ही नहीं कि उम्र बढ़ रही है, बल्कि वे पहले से और ज्यादा फिट और बेहतर नजर आते हैं. वे मैदान पर आते हैं, रन बनाते हैं और फिर अगले मैच में वही दोहराते हैं. पठान ने कहा कि दुख बस इस बात का है कि यह शतक टीम को जीत नहीं दिला सका, लेकिन यह एक बेहतरीन पारी थी.

ये भी पढ़ें-

सफेद टी शर्ट और नीली कैप लगाए मुंबई एअरपोर्ट पर दिखे किंग कोहली, वायरल हुई Video

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया  की बढ़ी मुश्किलें, स्टार गेंदबाज के बिना उतरेगी कंगारू टीम, इतने मैच नहीं खेलेंगे

T20 World Cup 2026: क्या भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम? ICC ने दिया अल्टीमेटम, इस दिन होगा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >