इरफान पठान ने चुने एशिया कप 2025 में भारत के टॉप 5 खिलाड़ी, अभिषेक-कुलदीप के साथ इनको दी जगह

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार यह ट्रॉफी जीती. इरफान पठान ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले 5 खिलाड़ियों को चुनते हुए, उन्हें भारत की जीत का अहम किरदार बताया है.

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया. 9 सितंबर से शुरू हुए इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाए रखा. भारत 20 दिन तक चले एशिया कप में अपराजेय रहा. उसने अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को तीन बार करारी शिक्सत दी, यूएई और ओमान को ग्रुप स्टेज में और बांग्लादेश और श्रीलंका को सुपर 4 स्टेज में हराया. पूरी भारतीय टीम एक फोर्स की तरह खेली, जिसका सामना करना विरोधी टीमों के लिए आसान नहीं रहा. एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के बाद इरफान पठान ने टूर्नामेंट में ‘मेन इन ब्लू’ के शीर्ष पाँच प्रदर्शनकर्ताओं के नाम बताए, जिनमें सबसे ऊपर दो युवा बल्लेबाजों को जगह मिली.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान ने नंबर पाँच पर रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को चुना. चक्रवर्ती ने छह मैचों में 20.42 की औसत से सात विकेट लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/29 रहा. इरफान ने कहा, वरुण की सबसे बड़ी ताकत उनकी कमबैक करने की क्षमता है. फाइनल में जब एक बड़ी साझेदारी हो रही थी, तब वरुण ने साहिबजादा फर्हान को आउट कर गेम पलट दिया. उनका 6.50 का इकॉनमी रेट बताता है कि वे कठिन ओवर डालते हैं और अहम मौके पर विकेट लेकर साझेदारी तोड़ते हैं.

ऑलराउंडर शिवम दुबे- नंबर 4

नंबर चार पर इरफान की पसंद बने ऑलराउंडर शिवम दुबे. उन्होंने पाँच मैचों में 20.20 की औसत से पाँच विकेट लिए और फाइनल में 22 गेंदों में 33 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में दुबे ने नई गेंद से भी गेंदबाजी की और पाकिस्तान इसका फायदा नहीं उठा सका. बल्लेबाजी में उन्होंने हारिस रऊफ के खिलाफ डेथ ओवर्स में चौके-छक्के जड़े और टीम को मज़बूत स्थिति में ला खड़ा किया.

भारत की एशिया कप 2025 विनर टीम. फोटो- बीसीसीआई (एक्स).

कुलदीप यादव- नंबर 3

इरफान ने तीसरे स्थान पर कुलदीप यादव को रखा, जो टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज बने. उन्होंने 9.29 की औसत से 17 विकेट झटके, जिसमें दो बार चार-चार विकेट शामिल रहे. फाइनल में उनके 4/30 के स्पेल ने पाकिस्तान को 113/1 से 146 ऑलआउट तक पहुँचा दिया. इरफान ने कहा, “इस वक्त भारत के पास कुलदीप से बड़ा कोई मैच विनर स्पिनर नहीं है. उनकी गेंदबाजी पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए हमेशा रहस्यमयी रहती है.”

तिलक वर्मा- नंबर 2

इरफान ने दूसरे नंबर पर तिलक वर्मा को स्थान दिया. फाइनल मैच के हीरो रहे वर्मा ने छह पारियों में 35.5 की औसत और 131.48 की स्ट्राइक रेट से 213 रन बनाए. फाइनल में उनकी नाबाद 69 रन की पारी ने भारत की जीत सुनिश्चित की. इरफान ने कहा कि यह पारी कल्ट नॉक कहलाएगी. उन्होंने दबाव में धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और अपनी तकनीक दिखाई. इरफान ने तुलना करते हुए कहा, “यह पारी विराट कोहली जैसी थी.”

नंबर 1- अभिषेक शर्मा

इरफान ने नंबर 1 पर अभिषेक शर्मा को रखा. ओपनर अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट के सबसे बड़े रन-स्कोरर बने. उन्होंने छह पारियों में 314 रन बनाए, 44 से अधिक की औसत और 200 की स्ट्राइक रेट के साथ. इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक, 32 चौके और 19 छक्के निकले. इरफान ने कहा, “अभिषेक ने रोहित शर्मा के तेज शुरुआत के टेम्पलेट को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है. वह टीम इंडिया के अब तक के सबसे खतरनाक टी20 ओपनर हैं और लंबे समय तक हावी रहने वाले खिलाड़ी साबित होंगे.”

ये भी पढ़ें:-

नेपाल ने किया वेस्टइंडीज का बंटाधार, टी20I सीरीज हराकर रच दिया इतिहास, इस कप्तान के कारनामे से विश्व क्रिकेट हैरान

कभी भारत के खिलाफ एक हाथ से की थी बैटिंग, अब Ashes से पहले इस इंग्लिश ऑलराउंडर ने लिया संन्यास

Womens World Cup: इन 8 बैटर्स के बल्ले से बरसेंगे रन, 2025 में शानदार रहा है रिकॉर्ड, ये इंडियन नंबर 1

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >