इतना तो कोच भी नहीं भड़कता, विराट कोहली के भयानक प्रदर्शन के बाद बरसे इरफान पठान, बोले विराट की जगह अगर…

Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के बुरे प्रदर्शन के बाद उन पर चारों तरफ से उंगली उठ रही है. पूरी सीरीज में बेहद कम औसत के बाद इरफान पठान ने भी उन पर टिप्पणी की है.

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में विराट कोहली का बल्ला पूरी तरह फ्लॉप रहा. उन्होंने पांच टेस्ट मैच की 9 पारियों में केवल 23.7 की औसत से 190 रन बनाए. इसमें उनकी पर्थ के पहले टेस्ट में लगाया गया शतक भी शामिल है. अगर उसको हटा दें तो उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 90 रन बनाए और यह उनका औसत घटाकर 11.25 पर आ जाता है. बीते तीन सालों में उनके बल्ले ने केवल तीन शतक दिए. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी वे फेल रहे थे. ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भारत की करारी हार के बाद इरफान पठान उन पर पूरी तरह बरस पड़े हैं. उन्होंने कहा कि विराट को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए, महान खिलाड़ियों से सलाह लेनी चाहिए. 

भारत को चाहिए टीम कल्चर, सुपरस्टार कल्चर नहीं

इरफान पठान ने पांचवें मैच के बाद सिडनी में स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी बात रखते हुए कहा, ” सुपरस्टार कल्चर भारत को नहीं चाहिए. भारत को चाहिए टीम कल्चर.  मुझे आप यह बताइए कि कब हुआ था जब अंतिम बार विराट कोहली डोमेस्टिक क्रिकेट खेले थे?” साथी एंकर ने कहा कि शायद आखिरी बार 2012 में खेला था. इस पर पठान ने कहा, “एक दशक बीत चुका है. उसके बाद महान सचिन तेंदुलकर भी खेल गए, जो रिटायर हो चुके हैं. सचिन को जरूरत नहीं थी लेकिन वह फिर भी घरेलू क्रिकेट खेलते थे. वह इसलिए खेलते थे कि पिच पर खड़े रहना, चार दिन फील्डिंग करना, दूसरी इनिंग में दोबारा आना. रन बनाना या नहीं बनाना इन्हें बताने की जरूरत नहीं, क्योंकि उन्होंने बहुत रन बनाए.”

किसी युवा को मौका दे दें वह भी इतना औसत दे देगा

पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ”2024 में भारतीय टीम को पहली पारी में बहुत मुश्किल हुई. पहली इनिंग में जहां मैच सेट होता है, वहां पर कोहली का औसत 15 का है. अगर हम पिछले पांच सालों के आंकड़े निकालें तो विराट का औसत 30 का भी नहीं है. क्या भारतीय टीम अपने सीनियर खिलाड़ी से ये डिजर्व करती है. उससे अच्छा तो आप किसी युवा प्लेयर को लगातार मौका दीजिए, उसे कहिए कि आप तैयार हों. 25-30 का औसत तो वह भी दे देगा. यहां पर बात किसी एक खिलाड़ी की नहीं बल्कि टीम की है.” कोहली का अपने कैरियर में यह सबसे खराब ऑस्ट्रेलियाई दौरा रहा.  

सीनियर खिलाड़ियों से सलाह लेने में कितनी देर लगती है

इरफान पठान ने यह भी कहा कि ऐसा कह के विराट को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं कर रहे. उन्होंने भारत के लिए बहुत कमाल किया है, लेकिन एक ही गलती से वे बार बार आउट हो रहे हैं. कोहली इस सीरीज पर 9 पारियों में 8 बार विकेट के पीछे कैच आउट हुए हैं. पठान ने कहा, 2 गलतियों के बीच कोई गैप नहीं कर रहे.  सुनील गावस्कर सर ने उनकी तकनीकी गलतियों के बारे में बात की है. लेकिन विराट तकनीकी गलती को दूर करने की कोशिश नहीं कर रहे. गावस्कर सर यहां मैदान में होते हैं. कोहली को गावस्कर सर से बात करने में या किसी महान खिलाड़ी से बात करने में कितनी देर लगेगी. और पूछना कि सर मैं क्या कर सकता हूं. गलती ठीक करने में मेहनत लगती है, जो दिखाई नहीं दी है.”

विराट ने ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों का उड़ाया मजाक, जेब निकालकर ‘सैंडपेपर विवाद’ की दिलाई याद

मैं उनके भविष्य पर…, विराट-रोहित के बारे में कोच गंभीर का बयान हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >