महिला टी20 वर्ल्ड कप: आयरलैंड की टीम का ऐलान, गाबी लुईस को सौंपी गई कमान

आयरलैंड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. टीम की कमान गाबी लुईस के हाथों में है, जबकि कई युवा खिलाड़ियों को पहली बार वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह मिली है.

Women’s T20 World Cup: आयरलैंड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. यह टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है. खास बात यह है कि आयरलैंड की टीम 2024 संस्करण में जगह नहीं बना पाई थी, लेकिन अब उन्होंने शानदार वापसी की है.

टीम की कमान गाबी लुईस को सौंपी गई है, जो पहली बार किसी टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की कप्तानी करेंगी. लुईस ने क्वालिफायर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 मैचों में 276 रन बनाए थे और टीम को मुख्य टूर्नामेंट तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड की महिला टीम

गैबी लुईस (कप्तान), ओर्ला प्रेंडरगास्ट (उप-कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डेलजेल, लॉरा डेलानी, जॉर्जीना डेम्पसी, एमी हंटर, आर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल और रेबेका स्टोकेल

कई युवा खिलाड़ियों को मिला पहला वर्ल्ड कप मौका

आयरलैंड स्क्वाड में कई नए चेहरों को पहली बार वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है. इनमें एवा कैनिंग, क्रिस्टिना कूल्टर राइली, अलाना डैलज़ेल, एमी मैग्वायर और लारा मैकब्राइड शामिल हैं. वहीं अनुभवी खिलाड़ियों में लिया पॉल, एमी हंटर, ओरला प्रेंडरगैस्ट और लौरा डैलनी जैसे नाम टीम की बल्लेबाजी और ऑलराउंड मजबूती बढ़ाएंगे. पूर्व कप्तान लौरा डैलनी भी टीम का हिस्सा हैं और वह 100 टी20आई विकेट के ऐतिहासिक आंकड़े के करीब हैं.

आयरलैंड का सामना मजबूत टीमों से

आयरलैंड को ग्रुप-2 में रखा गया है, जहां उन्हें मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड, मेजबान इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और स्कॉटलैंड जैसी मजबूत टीमों का सामना करना होगा. आयरलैंड अपना अभियान 13 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड से शुरू करेगा.

आयरलैंड का पूरा शेड्यूल (ग्रुप स्टेज)

मैचमुकाबलातारीखवेन्यूसमय (IST)
1आयरलैंड vs स्कॉटलैंड13 जूनओल्ड ट्रैफर्ड10:30 AM
2आयरलैंड vs इंग्लैंड16 जूनहैम्पशायर बाउल6:30 PM
3आयरलैंड vs न्यूजीलैंड19 जूनहैम्पशायर बाउल6:30 PM
4आयरलैंड vs श्रीलंका23 जूनब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड2:30 PM
5आयरलैंड vs स्कॉटलैंड27 जूनब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड2:30 PM

यह भी पढ़ें: हार के बाद बौखलाए ऋषभ पंत, लाइव इंटरव्यू में दे दी गाली; VIDEO वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >