IPL 2023: मैच के बाद मैदान में भिड़े गौतम गंभीर और विराट कोहली, 100% मैच फी का लगा जुर्माना

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो में दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को झगड़ते देखा जा सकता है. बहस इतनी बढ़ गयी कि बाकी खिलाड़ियों और स्टाफ को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा.

आईपीएल 2023 के 43वें मुकाबले में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को 18 रन से हरा दिया. मैच समाप्त होने के बाद विराट कोहली और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर आपस में भिड़ गये. दोनों के बीच जमकर तीखी बहस हुई. दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गयी कि अन्य खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा.

बीसीसीआई ने कोहली और गंभीर पर लगाया जुर्माना

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच भिड़त पर बीसीसीआई ने एक्शन लिया है और दोनों पर भारी जुर्माना लगाया है. आईपीएल की ओर से जारी बयान में बताया गया, लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली पर श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में एक मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया गया है. दोनों ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल 2 के अपराध को स्वीकार किया.

कोहली और गंभीर के बीच झगड़े का वीडियो वायरल

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो में दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को झगड़ते देखा जा सकता है. बहस इतनी बढ़ गयी कि बाकी खिलाड़ियों और स्टाफ को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल, अमित मिश्रा और बेंगलुरु टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी बीच बचाव के लिए आए.

Also Read: WTC Final जैसे बड़े मैचों में विराट कोहली कर सकते हैं कप्तानी! टीम इंडिया के पूर्व कोच ने दिया बड़ा बयान

गेंदबाजों ने आरसीबी को सुपरजाइंट्स पर जीत दिलाई

लेग स्पिनर कर्ण शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग के कम स्कोर वाले मैच में सोमवार को लखनऊ सुपरजाइंट्स को 18 रन से हरा दिया. आरसीबी के 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरजाइंट्स की टीम कर्ण (20 रन पर दो विकेट), जोश हेजलवुड (15 रन पर दो विकेट) और वानिंदु हसरंगा (20 रन पर एक विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.5 ओवर में 108 रन पर सिमट गई. टीम के लिए मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और ग्लेन मैक्सवेल ने भी एक-एक विकेट चटकाया. सुपरजाइंटस की ओर से कृष्णप्पा गौतम (23) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. अमित मिश्रा ने 19 रन बनाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >