IPL 2025 दोबारा शुरू हो, तो ये चीजें न हों, सुनील गावस्कर की BCCI से मार्मिक अपील

Sunil Gavaskar Urges this to BCCI on IPL 2025 Restart: आईपीएल 2025 अब 17 मई से फिर शुरू हो रहा है, जो भारत-पाक तनाव के चलते 10 दिन तक स्थगित था. धर्मशाला में 8 मई को पंजाब बनाम दिल्ली का मैच बीच में ही रोक दिया गया था. सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से अपील की है कि मौजूदा हालात को देखते हुए मैचों के दौरान डीजे, म्यूजिक और चीयरलीडर्स न हों.

Sunil Gavaskar Urges this to BCCI on IPL 2025 Restart: आईपीएल 2025 स्थगित होने के बाद एक बार फिर 17 मई से दोबारा शुरू हो रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण यह 10 दिन के लिए रोक दिया गया. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में 8 मई को चल रहे मैच को बीच में ही रोककर रद्द कर दिया गया था. अब जब सीजफायर हो चुका है, तो शनिवार को लीग रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने के माहौल को लेकर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से एक खास अपील की है. 

गावस्कर ने ‘स्पोर्ट्स टुडे’ से बात करते हुए कहा, “मैं वाकई चाहूंगा कि बाकी बचे मैचों के दौरान माहौल थोड़ा शांत रहे. अब तक करीब 60 मैच हो चुके हैं और बचे हैं सिर्फ 15-16 मैच. मैं दिल से उम्मीद करता हूं कि जो कुछ हुआ है और जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें देखते हुए स्टेडियम में म्यूजिक न बजे. ओवर के बीच में डीजे की चीख-पुकार न हो.” उन्होंने आगे कहा, “बस मैच खेला जाए. दर्शक आएं और टूर्नामेंट अपने बाकी बचे मुकाबलों के साथ आगे बढ़े. कोई चीयरलीडर्स, कोई डांस नहीं- सिर्फ क्रिकेट. यही एक अच्छा तरीका होगा उन परिवारों की भावनाओं का सम्मान करने का, जिन्होंने अपनों को खोया है.”

अब तक आईपीएल 2025 में म्यूजिक, डीजे और चीयरलीडर्स शामिल रहे हैं, लेकिन सुनील गावस्कर की यह अपील मौजूदा हालातों को देखते हुए बेहद प्रासंगिक है. गावस्कर ने राष्ट्रीय त्रासदियों को देखते हुए एक शांत माहौल की अपील की है. गावस्कर की यह अपील देश में हाल ही में हुए दर्दनाक और परेशान कर देने वाले घटनाक्रमों से जुड़ी है, जिसमें पहलगाम में एक आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई. इसके बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिससे सीमा पार तनाव और बढ़ गया. भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान ने सीजफायर की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए सैन्य तनाव को कम करते हुए सीमा पर शांति बहाल हुई. 

अब BCCI ने पुष्टि की है कि शेष टूर्नामेंट को जारी रखने का फैसला सुरक्षा अधिकारियों, सरकारी प्रतिनिधियों और अन्य सभी संबंधित पक्षों के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद लिया गया है. कुल 17 मैच छह अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे. जबकि क्वालिफायर 1 मई को, 30 मई को एलिमिनेटर और दूसरा क्वालिफायर 1 जून को और फाइनल 3 जून को होगा. क्वालिफायर और फाइनल के वेन्यू अभी तय नहीं किए गए हैं. संशोधित कार्यक्रम में दो रविवार को “डबल हेडर” भी शामिल हैं. 

‘अब पहले जैसा नहीं रहेगा…’, विराट के रिटायरमेंट पर भावुक हुईं प्रीति जिंटा, कहीं ये बातें

‘भारत के लिए बड़ा नुकसान’, मोइन अली ने बताया टेस्ट सीरीज में क्यों इंग्लैंड की रहेगी बढ़त

IPL 2025 प्लेऑफ के नजदीक MI, RCB, GT, लेकिन द. अफ्रीका ने खड़ी कर दी ये मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >