IPL 2023, RCB vs LSG: लखनऊ ने आरसीबी को 1 विकेट से हराया, निकोलस पूरन ने जड़ा फास्टेस्ट फिफ्टी
Copied link
IPL 2023, RCB vs LSG: निकोलस पूरने के फास्टेस्ट फिफ्टी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आखिरी ओवर में एक विकेट से हरा दिया. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतकों के मदद से 212 रन बनाये. जवाब में लखनऊ ने पावर प्ले में ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिये थे. बाद में निकोलस पूरन आये और 15 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया. हालांकि पूरन भी 62 रन बनाकर आउट हो गये, लेकिन अंक में बदोनी ने जिम्मा उठाया और मैच को जीत के करीब पहुंचाया. बदोनी हिट विकेट आउट हो गये फिर भी लखनऊ एक विकेट से मैच जीत गयी.
5:36 AM. 11 Apr 235:36 AM. 11 Apr
लखनऊ ने आरसीबी को एक विकेट से हराया
निकोलस पूरन के 19 गेंद में 62 रन और मार्कस स्टोइनिस के आक्रामक 65 रन की मदद से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आईपीएल के बेहद रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हरा दिया. आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतक बेकार चले गये.
5:36 AM. 11 Apr 235:36 AM. 11 Apr
लखनऊ और आरसीबी का स्कोर हुआ टाई
लखनऊ और आरसीबी का स्कोर टाई हो गया है. लखनऊ को एक गेंद पर जीत के लिए एक रन की जरूरत है.
5:36 AM. 11 Apr 235:36 AM. 11 Apr
आयुष बदोनी हिट विकेट, लखनऊ को सातवां झटका
लखनऊ को सातवां झटका लगा है. आयुष बदोली ने छक्का तो जरूरत लगाया लेकिन बल्ले को स्टंप्स से टकराने से नहीं रोक पाये और हिट विकेट आउट हो गये. आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए पांच रनों की जरूरत है.
5:36 AM. 11 Apr 235:36 AM. 11 Apr
निकोलस पूरन आउट, लखनऊ को छठा झटका
निकोलस पूरन 62 रन बनाकर आउट हो गये हैं. पूरन ने 18 गेंद पर 62 रन बना डाले. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और सात छक्के जड़े. पूरन एक बड़ी पारी खेलकर आउट हुए हैं. लखनऊ को जीत के लिए 18 गेंद पर जीत के लिए 24 रनों की जरूरत है.
5:36 AM. 11 Apr 235:36 AM. 11 Apr
निकोलस पूरन ने जड़ा फास्टेस्ट फिफ्टी
निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया है. यह इस सीजन का फास्टेस्ट फिफ्टी और पूरे आईपीएल का दूसरा फास्टेस्ट फिफ्टी है. इससे पहले केएल राहुल ने 2018 में दिल्ली के खिलाफ 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था.
5:36 AM. 11 Apr 235:36 AM. 11 Apr
केएल राहुल आउट, लखनऊ को पांचवां झटका
केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हो गये हैं. लखनऊ को पांचवां झटका लगा है. लखनऊ की टीम इस मुकाबले में अब पिछड़ती नजर आ रही है. आधी टीम पवेलियन लौट गयी है. जबकि जीत के लिए अब भी 100 रनों की दरकार है.
5:36 AM. 11 Apr 235:36 AM. 11 Apr
अर्धशतक जड़कर स्टोयनिस आउट, लखनऊ को चौथा झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स को चौथा झटका लगा है. मार्कस स्टोयनिस अर्धशतक जड़कर आउट हो गये हैं. स्टोयनिस ने 30 गेंद पर 65 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और पांच छक्के लगाये.
5:36 AM. 11 Apr 235:36 AM. 11 Apr
स्टोयनिस ने जड़ा शानदार अर्धशतक
मार्कस स्टोयनिस ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. स्टोयनिस ने 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के लिए एक शानदार छक्का जड़ा. अपनी पारी में उन्होंने छह चौका और चार छक्का लगाया.
5:36 AM. 11 Apr 235:36 AM. 11 Apr
लखनऊ को लगे लगातार दो झटके
लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार दो झटके लगे हैं. पहले दीपक हुड्डा 10 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद बल्लेबाजी करने आये क्रुणाल पांड्या खाता भी नहीं खोल पाये. दोनों विकेट वायने पार्नल ने चटकाये. लखनऊ के तीन बल्लेबाज पावर प्ले में ही आउट हो गये हैं.
5:36 AM. 11 Apr 235:36 AM. 11 Apr
काइल मेयर्स आउट, लखनऊ को पहला झटका
काइल मेयर्स शून्य पर आउट हो गये हैं. मोहम्मद सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया है. लखनऊ को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा है. मेयर्स की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर दीपक हुड्डा आये हैं.
5:36 AM. 11 Apr 235:36 AM. 11 Apr
लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू, काइल मेयर्स और केएल राहुल क्रीज पर
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. काइल मेयर्स और केएल राहुल सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आये हैं. लखनऊ को यह मुकाबला जीतने के लिए 213 रनों की जरूरत है.
5:36 AM. 11 Apr 235:36 AM. 11 Apr
आरसीबी ने लखनऊ को दिया 213 रनों का लक्ष्य
आरसीबी ने लखनऊ को 213 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है. आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसी ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की. विराट कोहली अमित मिश्रा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 61 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. उसके बाद क्रीज पर आये मैक्सवेल ने दूसरे विकेट के लिए डुप्लेसी के साथ 44 गेंद पर 100 रनों की साझेदारी की. डुप्लेसी 79 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 59 रनों का योगदान दिया.
2:49 AM. 11 Apr 232:49 AM. 11 Apr
मैक्सवेल का अर्धशतक
ग्लेन मैक्सवेैल ने लखनऊ के खिलाफ बल्ले से कोहराम मचाते हुए 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है. वह अभी भी क्रीज पर नाबाद हैं.
2:49 AM. 11 Apr 232:49 AM. 11 Apr
18 ओवर में आरसीबी ने बनाए 183 रन
आरसीबी ने शानदार बैटिंग करते हुए 18वें ओवर तक 183 रन बना लिए हैं. टीम के कप्तान डुप्लेसिस अभी 71 रन बनाकर नाबाद हैं. वही मैक्सवेल 40 रन बनाकर खेल रहे हैं.
2:49 AM. 11 Apr 232:49 AM. 11 Apr
17 ओवर में आरसीबी ने बनाए 160 रन
आरसीबी ने 17 ओवर में 160 रन बना लिए हैं. टीम के लिए अभी भी डुप्लेसिस और और मैक्सवेल बल्लेबाजी कर रहे हैं. टीम को अगर 200 के आंकड़े को पार करना है तो इन दोनों का अंद तक खेलना जरूरी है.
2:49 AM. 11 Apr 232:49 AM. 11 Apr
कप्तान डुप्लेसिस ने जड़ा अर्धशतक
आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इस मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगा दिया है. आरीसीबी का स्कोर 145 के पार पहुंच गया है.
2:49 AM. 11 Apr 232:49 AM. 11 Apr
15 ओवर के बाद आरसीबी ने बनाए 137 रन
आरसीबी शानदार बैटिंग कर रही है. टीम ने 15 ओवर में 137 रन बना दिए हैं. अभी डु प्लेसिस 45 और मैक्सवेल 21 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं.
2:49 AM. 11 Apr 232:49 AM. 11 Apr
14 ओवर में आरसीबी ने बनाए 117 रन
आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 ओवर में 117 रन बनाए हैं. अभी आरसीबी के लिए कप्तान डु प्लेसिस 33 और मैक्सवेल 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
2:49 AM. 11 Apr 232:49 AM. 11 Apr
आरसीबी को पहला झटका
आरसीबी को बड़ा और पहला झटका लग चुका है. टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 61 रन बनाकर अमित मिश्रा की गेंद पर आउट हो गए हैं.
2:49 AM. 11 Apr 232:49 AM. 11 Apr
विराट और डुप्लेसिस बल्ले से मचा रहे हैं धमाल
विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. दोनों इस समय कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. विराट इस समय 61 रन और डुप्लेसिस अभी 31 रन बनाकर नाबाद हैं.
2:49 AM. 11 Apr 232:49 AM. 11 Apr
विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक
विराट कोहली ने लखनऊ के खिलाफ शादार बैटिंग की है. उन्होंने इस मुकाबले में 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. यह इस सीजन उनके बल्ले से दूसरा अर्धशतक है.
2:49 AM. 11 Apr 232:49 AM. 11 Apr
6 ओवर के बाद आरसीबी ने बनाए 56 रन
आरसीबी को शानदार शुरुआत मिली है. टीम ने पहले 6 ओवर में 56 रन जड़ दिए हैं. इस मुकाबले में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने 25 गेंदों पर 42 रन जड़ दिए हैं.
2:49 AM. 11 Apr 232:49 AM. 11 Apr
5 ओवर के बाद आरसीबी ने बनाए 42 रन
आरसीबी ने 5 ओवर के बाद 42 रन बनाए हैं. आरसीबी के लिए विराट कोहली 30 और डुप्लेसिस 11 रन बनाकर अभी क्रीज पर मौजूद हैं.
2:49 AM. 11 Apr 232:49 AM. 11 Apr
आरसीबी को मिली सधी शुरुआत
आरसीबी को लखनऊ के खिलाफ सधी शुरुआत मिली है. टीम ने पहले दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं. आरसीबी के लिए विराट और डु प्लेसिस अभी क्रीज पर मौजूद हैं.
2:49 AM. 11 Apr 232:49 AM. 11 Apr
आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू
लखनऊ के खिलाफ आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टीम के लिए विराट कोहली और डु प्लेसिस क्रीज पर उतर गए हैं.
आईपीएल के 16वें सीजन में लखनऊ टॉस का बॉस बना हुआ है. टीम के कप्तान केएल राहुल ने अबतक खेले सभी चार मुकाबले में टॉस जीता है.
2:49 AM. 11 Apr 232:49 AM. 11 Apr
लखनऊ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आरीसीब के साथ मुकाबले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
2:49 AM. 11 Apr 232:49 AM. 11 Apr
कब और कहां देखें लाइव?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2023 का 15वां मुकाबला आज (10 अप्रैल) बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.
11:06 PM. 10 Apr 2311:06 PM. 10 Apr
पिच रिपोर्ट
बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की बाउंड्री अन्य मैदानों की तुलना में काफी छोटी है. वहीं पिच बल्लेबाजों के लिए काफी बेहतरीन हैं. ऐसे में यहां फैंस को चौके और छक्कों की बारिश होते हुए नजर आ सकती है. हालांकि इस पिच पर स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिलते नजर आ सकती है. पर शाम के वक्त ओस मैच में बड़ी भूमिका निभा सकती है. ऐसे में ट़ॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को बड़ा फायदा हो सकता है.
मुख्य बातें
IPL 2023, RCB vs LSG: निकोलस पूरने के फास्टेस्ट फिफ्टी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आखिरी ओवर में एक विकेट से हरा दिया. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतकों के मदद से 212 रन बनाये. जवाब में लखनऊ ने पावर प्ले में ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिये थे. बाद में निकोलस पूरन आये और 15 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया. हालांकि पूरन भी 62 रन बनाकर आउट हो गये, लेकिन अंक में बदोनी ने जिम्मा उठाया और मैच को जीत के करीब पहुंचाया. बदोनी हिट विकेट आउट हो गये फिर भी लखनऊ एक विकेट से मैच जीत गयी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.