IPL 2023, RCB vs DC Highlights: आरसीबी ने दिल्ली को 23 रन से धोया, विराट ने जड़ी शानदार फिफ्टी

IPL 2023, RCB vs DC Live Score Highlights: आईपीएल 2023 में आज (15 अप्रैल) पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में आरसीबी के लिए विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं विराट के बल्ले के बाद बैंगलोर के लिए आईपीएल डेब्यू करने वाले विजयकुमार वैसाक ने शानदार बॉलिंग करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम आज बल्ले से फेल नजर आई और अपना लगातार पांचवां मुकाबला हार गई.

Live Updates
12:41 AM. 16 Apr 23 7:11 PM. 15 Apr

आरसीबी ने दिल्ली को 23 रन से धोया

आईपीएल 2023 में आज (15 अप्रैल) पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में आरसीबी के लिए विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

12:41 AM. 16 Apr 23 7:11 PM. 15 Apr

दिल्ली को लगा आठवां झटका, ललित यादव आउट

दिल्ली कैपिटल्स को आठवां झटका लग चुका है. टीम के बल्लेबाज ललित यादव विजयकुमार वैसाक ने आउट किया. यह विजय का तीसरा विकेट था.

12:41 AM. 16 Apr 23 7:11 PM. 15 Apr

दिल्ली को लगा सातवां झटका, मनीष पांडे आउट

दिल्ली कैपिटल्स को सातवां झटका लग चुका है. टीम के लिए तेजी से रन बना रहे मनीष पांडे 50 रन बनाकर हसरंगा का शिकार बने.

12:41 AM. 16 Apr 23 7:11 PM. 15 Apr

अक्षर पटेल आउट, दिल्ली को लगा छठा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को लगा छठा झटका. टीम के स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

12:04 AM. 16 Apr 23 6:34 PM. 15 Apr

अभिषेक पोरेल आउट, दिल्ली को पांचवां झटका

अभिषेक पोरेल पांच रन बनाकर आउट हो गये हैं. दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका लगा है. दिल्ली के हाथ से अब यह मैच निकलता दिख रहा है. पोरेल की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर अक्षर पटेल आये हैं.

12:04 AM. 16 Apr 23 6:34 PM. 15 Apr

डेविड वॉर्नर आउट, दिल्ली को चौथा झटका

दिल्ली कैपिटल्स ही हालत खराब है. डेविड वॉर्नर के रूप में चौथा विकेट भी गिर गया है. वॉर्नर 19 रन बनाकर आउट हुए है. टीम पावर प्ले में चार विकेट के नुकसान पर केवल 32 रन ही बना सकी है. इस समय क्रीज पर मनीष पांडेय और अभिषेक पोरेल मौजूद हैं. टीम को जीत के लिए 14 ओवर में 143 रनों की जरूरत है.

मुख्य बातें

IPL 2023, RCB vs DC Live Score Highlights: आईपीएल 2023 में आज (15 अप्रैल) पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में आरसीबी के लिए विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं विराट के बल्ले के बाद बैंगलोर के लिए आईपीएल डेब्यू करने वाले विजयकुमार वैसाक ने शानदार बॉलिंग करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम आज बल्ले से फेल नजर आई और अपना लगातार पांचवां मुकाबला हार गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >