KKR vs PBKS: रिंकू सिंह फिर बने जीत के हीरो, आखिरी गेंद पर चौका जड़ अपनी टीम को जीताया मैच

KKR vs PBKS, IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स के करिश्माई बल्लेबाज रिंकू सिंह एक बार फिर जीत के हीरो रहे और अपनी टीम को आखिरी गेंद पर चौका जड़कर मैच जीताया. कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में केकेआर से पंजाब किंग्स को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने केकेआर को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया है. शिखर धवन ने कप्तानी पारी खेली और 47 गेंद पर 57 रन बनाये. लेकिन धवन का अर्धशतक बेकार चला गया. केकेआर को जीत के लिए आखिरी गेंद पर दो रनों की जरूरत थी और रिंकू सिंह ने चौका जड़ दिया.

Live Updates
5:44 AM. 9 May 23 12:14 AM. 9 May

रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने पंजाब को पांच विकेट से हराया

वरूण चक्रवर्ती की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद कप्तान नितीश राणा के अर्धशतक और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा. पंजाब के 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने नितीश राणा (51 रन), रसेल (42 रन) और जेसन रॉय (38 रन) की पारियों से अंतिम गेंद पर पांच विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की. रिंकू सिंह (10 गेंद में नाबाद 21) ने अंतिम गेंद पर अर्शदीप सिंह पर चौका जड़कर टीम को जीत दिलायी. रसेल ने 23 गेंद में तीन छक्के और तीन चौके मारे.

5:44 AM. 9 May 23 12:14 AM. 9 May

अर्शदीप ने रसल को किया आउट, जीत के लिए 1 गेंद पर चाहिए 2 रन

अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में पांचवीं गेंद पर आंद्रे रसल को रन आउट कर दिया है. अब केकेआर को यह मुकाबला जीतने के लिए 1 गेंद पर 2 रनों की जरूरत है.

5:44 AM. 9 May 23 12:14 AM. 9 May

केकेआर को जीत के लिए चाहिए 6 गेंद पर 6 रन

केकेआर को जीत के लिए छह गेंद पर छह रनों की जरूरत है. रिंकू सिंह और आंद्रे रसल क्रीज पर हैं. गेंदबाजी अर्शदीप सिंह कर रहे हैं.

5:44 AM. 9 May 23 12:14 AM. 9 May

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच, केकेआर को चाहिए 12 गेंद पर 26 रन

केकेआर को अपने होम ग्राउंड में पंजाब किंग्स को हराने के लिए 12 गेंद पर 26 रनों की जरूरत है. करिश्माई बल्लेबाज रिंकू सिंह और आंद्रे रसल क्रीज पर मौजूद हैं. सैम कुरेन 19वां ओवर डालने आये हैं.

5:44 AM. 9 May 23 12:14 AM. 9 May

केकेआर को चौथा झटका, नितीश राणा आउट

कप्तान नितीश राणा के रूप में केकेआर को चौथा झटका लगा है. राणा अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए हैं. राणा की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर रिकू सिंह आये हैं. रिकू सिंह एक मैच जीताऊ बल्लेबाज हैं. उन्होंने एक मुकाबले में आखिरी ओवर में चार छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलायी थी.

5:44 AM. 9 May 23 12:14 AM. 9 May

केकेआर को तीसरा झटका, वेंकटेश अय्यर आउट

वेंकटेश अय्यर 11 रन बनाकर आउट हो गये हैं. केकेआर को तीसरा झटका लगा है. नये बल्लेबाज के तौर पर आंद्रे रसेल क्रीज पर आये हैं.

मुख्य बातें

KKR vs PBKS, IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स के करिश्माई बल्लेबाज रिंकू सिंह एक बार फिर जीत के हीरो रहे और अपनी टीम को आखिरी गेंद पर चौका जड़कर मैच जीताया. कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में केकेआर से पंजाब किंग्स को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने केकेआर को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया है. शिखर धवन ने कप्तानी पारी खेली और 47 गेंद पर 57 रन बनाये. लेकिन धवन का अर्धशतक बेकार चला गया. केकेआर को जीत के लिए आखिरी गेंद पर दो रनों की जरूरत थी और रिंकू सिंह ने चौका जड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >