IPL 2023, GT vs PBKS Highlights: गुजरात ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट हराया, शुभमन ने जड़ी फिफ्टी

Gujarat Titans vs Punjab Kings Highlights: आईपीएल के 18वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए. वहीं गुजरात ने यह लक्ष्य 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. गुजरात के लिए इस मुकाबले में शुभगन गिल और मोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. शुभमन ने इस मैच में 67 रन की शानदार पारी खेली तो वहीं मोहित शर्मा ने गेंद से कमाल करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए.

4:53 AM. 14 Apr 23 4:53 AM. 14 Apr

गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

आईपीएल के 18वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए. वहीं गुजरात ने यह लक्ष्य 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

गुजरात को लगा तीसरा झटका, हार्दिक पांड्या आउट 

गुजरात टाइटंस को लगा तीसरा झटका. टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर हरप्रीत ब्रार की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

13 ओवर के बाद गुजरात ने बनाए 95 रन

गुजरात टाइटंस ने 13 ओवर के बाद 95 रन बना लिए हैं. टीम के लिए हार्दिक पांड्या ने 4 और शुभमन गिल शानदार 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

गुजरात को लगा दूसरा झटका सुदर्शन आउट 

गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लग चुका है. टीम के स्टार बल्लेबाज साईं सुदर्शन 19 रन बनकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

10 ओवर में गुजरात ने बनाए 80 रन

गुजरात टाइटंस ने 10 ओवर में 80 रन बना लिए हैं. टीम के लिए शुभमन गिल शानदार बैटिंग कर रहे हैं. वह अभी 36 रन बनाकर नाबाद हैं. उनका साथ साईं सुदर्शन 14 रन बनाकर दे रहे हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

8 ओवर में गुजरात ने बनाए 67 रन

गुजरात टाइटंस ने 8 ओवर में 67 रन बना लिए हैं. टीम के लिए शुभमन गिल 25 औरे साईं सुदर्शन 11 रन बनाकर शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

पावरप्ले में गुजरात ने बनाए 56 रन

पावरप्ले में गुजरात टाइटंस ने 56 रन बनाए हैं. वहीं टीम को एक झटका ऋद्धिमान साहा के रूप में लगा है. गुजरात के लिए अभी गिल 21 और सुदर्शन 7 रन बनाकर नाबाद हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

गुजरात को लगा पहला झटका, साहा आउट 

गुजरात को लगा पहला झटका. टीम के लिए तेजी से रन बना रहे ऋद्धिमान साहा 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वह रबाडा के आईपीएल के 100वें शिकार बने. वहीं इस विकेट के साथ ही रबाडा आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

4 ओवर में गुजरात ने लगाए 44 रन

गुजरात टाइटंस ने शानदार बैटिंग कर रही है. टीम ने 4 ओवर में 44 रन बना लिए हैं. साहा ने 28 रन और गिल 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

2 ओवर में गुजरात ने बनाए 18 रन

गुजरात टाइटंस ने 2 ओवर में 18 रन बना लिए हैं. टीम के लिए शुभमन गिल 11 और शाहा 6 रन बनाकर अभी क्रीज पर नाबाद हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

गुजरात की बल्लेबाजी शुरू, गिल और साहा क्रीज पर 

154 रनों का पीछा करने गुजरात टाइटंस की टीम उतर गई है. टीम के लिए शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा अभी क्रीज पर आए हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

पंजाब किंग्स ने गुजरात को दिया 154 रनों का लक्ष्य 

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 154 रनों का लक्ष्य दिया है. इस मुकाबले में गुजरात के लिए डेब्यू कर रहे मोहित शर्मा ने शानदार बॉलिंग करते हुए 2 विकेट अपने नाम किया.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

पंजाब को लगा छठा झटका, सैम कुर्रन आउट 

पंजाब किंग्स को लगा छठा झटका टीम के स्टार बल्लेबाज सैम कुर्रन आउट हो गए हैं. वह मोहित शर्मा के दूसरे शिकार बने हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

पंजाब को लगा पांचवां झटका, भानुका राजपक्षे आउट 

पंजाब किंग्स को पांचवां झटका लग चुका है. टीम के स्टार बल्लेबाज भानुका राजपक्षे 20 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

15 ओवर के बाद पंजाब ने बनाए 99 रन

पंजाब किंग्स ने 15 ओवर में 99 रन बना लिए हैं. अभी टीम के लिए सैम कुर्रन 4 और भानुका राजपक्षे 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

पंजाब को लगा चौथा झटका, जितेश शर्मा आउट

पंजाब किंग्स को चौथा झटका लग चुका है. टीम के लिए तेजी से रन बना रहे जितेश शर्मा 25 रन बनाकर मोहित शर्मा का शिकार बने हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

12 ओवर के बाद पंजाब ने बनाए 91 रन

12 ओवर के बाद पंजाब किंग्स ने 91 रन बना लिए हैं. टीम के लिए जितेश शर्मा ने 25 और भानुका राजपक्षे 16 रन बनाकर अभी क्रीज पर मौजूद हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स ने बनाए 75 रन

पंजाब किंग्स शानदार बल्लेबाजी कर रही है. टीम ने 10 ओवर में 75 रन बना लिए हैं. अभी जितेश शर्मा 15 और भानुका राजपक्षे 9 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

8 ओवर के बाद पंजाब किंग्स ने बनाए 63 रन

पंजाब किंग्स ने 8 ओवर के बाद 63 रन बना लिए हैं. टीम के लिए जितेश शर्मा 6 और भानुका राजपक्षे 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

पंजाब किंग्स को लगा तीसरा झटका, मैथ्यू शॉर्ट आउट

पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लग चुका है. टीम के लिए तेजी से रन बना रहे मैथ्यू शॉर्ट 24 गेंदों पर 36 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

पावरप्ले के बाद पंजाब किंग्स ने बनाए 52 रन

पंजाब किंग्स पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं. टीम के लिए मैथ्यू शॉर्ट 35 और राजपक्षे 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

5 ओवर के बाद पंजाब किंग्स ने बनाए 42 रन

पंजाब किंग्स के लिए शॉर्ट तेजी से रन बना रहे हैं. उन्होंने 19 गेंद में 28 रन बना लिए हैं. वहीं उनके साथ अभी राजपक्षे क्रीज पर मौजूद हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

शिखर धवन आउट होकर लौटे पवेलियन

पंजाब किंग्स के इनफॉर्म बल्लेबाज शिखर धवन 8 रन बनाकर जोशुआ लिटिल का शिकार बने. धवन के आउट होने के बाद राजपक्षे क्रीज पर आए हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

3 ओवर के बाद पंजाब ने बनाए 27 रन

पंजाब किंग्स ने 3 ओवर के बाद 27 रन बना लिए हैं. टीम के लिए अभी शॉर्ट 18 रन और शिखर धवन 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

पंजाब को लगा पहला झटका, प्रभसिमरन सिंह आउट

पंजाब किंग्स को पहला झटका लग चुका है. टीम के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह पहली गें द पर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हुए.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

पंजाब की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टीम के लिए शिखर धवन और प्रभसिमरन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

गुजरात के लिए डेब्यू करेंगे मोहित शर्मा

गुजरात टाइटंस की ओर से आईपीएल के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहित शर्मा आज डेब्यू करेंगे. मोहित इससे पहले चेन्नई और पंजाब जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

गुजरात की प्लेइंग 11

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

गुजरात ने जीता टॉस, पहले बॉलिंग का फैसला

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

होम ग्राउंड में खेलने को लेकर उत्सुक हैं अर्शदीप सिंह

पंजाब के स्टार युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के होमग्राउंड मोहाली में मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक हैं. अर्शदीप सिंह मोहाली के लोकल ब्वॉय हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

गुजरात ने जमकर की प्रैक्टिस 

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस जमकर तैयारियां कर रही है. गुजरात के प्रैक्टिस का वीडियो सामने आ रहा है.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

लिविंगस्टोन करेंगे वापसी

लियाम लिविंगस्टोन पंजाब किंग्स के लिए वापसी करने जा रहे हैं. उनके आने से पंजाब की टीम को काफी फायदा मिलेगी. लिविंगस्टोन दुनिया के सबसे विसफोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं.

4:23 AM. 14 Apr 23 4:23 AM. 14 Apr

शिखर धवन कर सकते हैं बल्ले से धमाका

शिखर धवन मौजूदा आईपीएल सीजन में कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. अबतक खेले तीन मुकाबले में धवन ने दो अर्धशतक लगाए हैं. ऐसे में पंजाब किंग्स को यह पूरी उम्मीद है कि गुजरात के खिलाफ भी उनका बल्ला जमकर चलेगी.

11:41 PM. 13 Apr 23 11:41 PM. 13 Apr

पिच रिपोर्ट

मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आई एस बिन्द्रा स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी बेहतरीन हैं. ऐसे में यहां फैंस को चौके और छक्कों की बारिश होते हुए नजर आ सकती है. हालांकि इस पिच पर तेज गेंदबाजों थोड़ी मदद मिलते नजर आ सकती है. पर शाम के वक्त ओस मैच में बड़ी भूमिका निभा सकती है. ऐसे में ट़ॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को बड़ा फायदा हो सकता है.

मुख्य बातें

Gujarat Titans vs Punjab Kings Highlights: आईपीएल के 18वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए. वहीं गुजरात ने यह लक्ष्य 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. गुजरात के लिए इस मुकाबले में शुभगन गिल और मोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. शुभमन ने इस मैच में 67 रन की शानदार पारी खेली तो वहीं मोहित शर्मा ने गेंद से कमाल करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >