Sports News LIVE: पहलवानों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं, दिल्ली पुलिस ने धरने को किया समाप्त

Sports News Live Updates: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज (29 अप्रैल) आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. रविवार को होने वाले इस खिताबी भिड़ंत में बारिश ने खलल डाल दी, जिसके बाद मैच को रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया गया. वहीं, दिल्ली पुलिस ने रविवार देर शाम को जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के खिलाफ FIR दर्ज किया. पुलिस ने दंगा करने के आरोप में प्रदर्शन के आयोजकों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. खेल की दुनिया की दुनिया हर छोटी-बड़ी अपडेट की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ.

Live Updates
5:24 PM. 29 May 23 11:54 AM. 29 May

पहलवानों के साथ दुर्व्यवहार पर सुनील छेत्री ने दी प्रतिक्रिया

‘हमारे पहलवानों को बिना सोचे-समझे घसीटे जाने की क्या जरूरत है? यह किसी के साथ व्यवहार करने का तरीका नहीं है. मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि इस पूरी स्थिति का आकलन उसी तरह किया जाए जैसा होना चाहिए.’

5:24 PM. 29 May 23 11:54 AM. 29 May

‘जंतर-मंतर पर नहीं मिलेगी परमिशन’: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से पहलवानों का धरना खत्म करा दिया है. दिल्ली पुलिस ने सोमवार (28 मई) को कहा कि पहलवानों को अब जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी. सोमवार को दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने कहा, ‘पिछले 38 दिनों से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को हमने हर संभव सुविधा मुहैया कराई, लेकिन कल उन्होंने सभी अनुरोधों के बावजूद कानून का उल्लंघन किया…उन्हें हिरासत में लिया गया और शाम तक रिहा कर दिया गया.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यदि पहलवान भविष्य में फिर से धरना-प्रदर्शन के लिए आवेदन देते हैं, तो उन्हें जंतर-मंतर के अलावा किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर इसके लिए अनुमति दी जाएगी.’

5:24 PM. 29 May 23 11:54 AM. 29 May

रद्द हो सकता है IPL 2023 फाइनल!  तेज बारिश का अलर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज (29 अप्रैल) चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. लेकिन बारिश के कारण इस मैच के खेले जाने की संभावना कम है. दरअसल, गुजरात में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहां सोमवार से ही तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है. ऐसे में IPL 2023 फाइनल मैच को रद्द किया जा सकता है.

5:24 PM. 29 May 23 11:54 AM. 29 May

नया इतिहास लिखा जा रहा: विनेश फोगाट

एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि नया इतिहास लिखा जा रहा है. विनेश ने ट्विटर पर लिखा, ‘दिल्ली पुलिस को यौन शोषण करने वाले बृज भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में 7 दिन लगते हैं और शांतिपूर्ण आंदोलन करने पर हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में 7 घंटे भी नहीं लगाए. क्या इस देश में तानाशाही शुरू हो गई है? सारी दुनिया देख रही है सरकार अपने खिलाड़ियों के साथ कैसा बर्ताव कर रही है. एक नया इतिहास लिखा जा रहा है.’

5:24 PM. 29 May 23 11:54 AM. 29 May

Wrestlers Protest: बजरंग पुनिया, साक्षी और विनेश के खिलाफ FIR

दिल्ली पुलिस ने रविवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस ने दंगा करने और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया जैसे नामी पहलवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार (28 मई) को संसद भवन की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी पहलवानों को पुलिस हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटे बाद की है. बता दें कि कुछ रेसलर्स देर रात जंतर मंतर पर आए थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई और वापस भेज दिया गया.

4:48 AM. 29 May 23 11:18 PM. 28 May

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR

जंतर-मंतर पर हुई हाथापाई के मामले में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन आयोजकों और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147, 149, 186, 188, 332, 353, पीडीपीपी अधिनियम की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है: दिल्ली पुलिस

मुख्य बातें

Sports News Live Updates: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज (29 अप्रैल) आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. रविवार को होने वाले इस खिताबी भिड़ंत में बारिश ने खलल डाल दी, जिसके बाद मैच को रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया गया. वहीं, दिल्ली पुलिस ने रविवार देर शाम को जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के खिलाफ FIR दर्ज किया. पुलिस ने दंगा करने के आरोप में प्रदर्शन के आयोजकों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. खेल की दुनिया की दुनिया हर छोटी-बड़ी अपडेट की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >