RCB vs GT: गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन (100 रन) के शतक की बदौलत शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ तीन विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया. गुजरात टाइटंस के लिए सुदर्शन के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 32 रन का योगदान दिया. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 128 रन की पार्टनरशिप की. सुदर्शन ने 58 गेंद की पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए. आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड, सूयश शर्मा और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट झटका. विराट कोहली की टीम को अब जीत दर्ज करने के लिए 206 रन बनाने होंगे.
टॉस जीतकर आरसीबी ने चुनी गेंदबाजी
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दोनों टीमों के पास आज का मुकाबला जीतकर पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है. आरसीबी को होम ग्राउंड का फायदा मिलेगा और वह एक और जीत के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर आना चाहेगी. वहीं 6 में 3 मुकाबले हारकर जीटी टेबल में सातवें नंबर पर है. उसे ज्यादा जोर लगाना होगा.
आरसीबी की प्लेइंग XI में एक बदलाव
टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, ‘मुझे बस लगता है कि यह पहले गेंदबाजी करने वाली पिच होगी और जैसा कि आप सभी जानते हैं, चेज करने से हमें नतीजे, स्कोर और कुल योग के बारे में काफी स्पष्टता मिलती है. एक बदलाव है – सॉल्टी घायल हो गए हैं, बेथेल टीम में आए हैं. मुझे लगता है कि एक बहुत अच्छी बात जो मुझे पसंद आई, वह यह है कि हम इस साल विकेट और हालात को काफी अच्छी तरह से समझ रहे हैं और जाहिर है, इसके पीछे काफी योजना बनाई गई है. यह काफी साफ है. जब भी आप यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम आते हैं, तो यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट होता है, लेकिन मुझे लगता है कि इस पर घास नहीं है, इसलिए पहली पारी में यह थोड़ा धीमा (tacky) हो सकता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार.
गिल ने खिलाड़ियों को दिया टीम भावना का संदेश
जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘असल में ऐसा नहीं है. मेरा मतलब है, आम तौर पर इस मैदान पर, जो टीमें चेज करती हैं, उन्हें अच्छी सफलता मिली है. मुझे लगता है कि यह एक संतुलित विकेट लग रहा है. तो उम्मीद है कि यह हमारे लिए एक अच्छा मैच होगा. सच कहूं तो, ऐसा नहीं है. यह सब शुरू में ही परिस्थितियों को समझने के बारे में है. अगर आपकी पावरप्ले में अच्छी शुरुआत होती है, तो आप उस पर आगे बढ़ सकते हैं. तो मुझे लगता है कि यही हमारे लिए चुनौती है. अगर आपकी अच्छी शुरुआत होती है, तो बस उस पर रन बनाते जाइए. इतने बड़े टूर्नामेंट में ऐसे मैच हो सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह याद रखना बहुत जरूरी है कि एक टीम के तौर पर, कौन सी चीजें हमें सबसे ज्यादा सफलता और सबसे अच्छे नतीजे दिलाती हैं.
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें…
MI vs CSK: काल बनें संजू सैमसन, CSK के हाथों MI को मिली अब तक की सबसे बड़ी हार
MI vs CSK: एमआई के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे CSK के प्लेयर्स, जानें वजह
