खिलाड़ियों के चोट और IPL में वर्कलोड को लेकर रवि शास्त्री ने बोर्ड को दी यह खास सलाह, कही यह बड़ी बात

Ravi Shastri Statement on Player Injury Before IPL: भारतीय टीम के पूर्व कोच और दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री ने भारत के स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने और आगामी आईपीएल में उनके वर्कलोड को लेकर बड़ा बयान दिया है. शास्त्री ने कहा कि बीसीसीआई को इसपर फ्रेंचाइजियों से बात करनी चाहिए.

Ravi Shastri on Indian Players workload management in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है. इस लीग को लेकर सभी टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं. हालांकि सीजन के शुरुआत से पहले कई भारतीय स्टार खिलाड़ी चोटिल चल रहे हैं. अब खिलाड़ियों के चोटिल होने और आईपीएल को लेकर भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. शास्त्री ने कहा कि प्लेयर्स के चोट के बारे में सोचना मेरे लिए मुश्किल है.

रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू के दौरान प्लेयर्स के चोटिल होने और इससे बचने को लेकर बड़ा बयान दिया है. रवि शास्त्री ने कहा कि ‘खिलाड़ियों की चोट के बारे में सोचना मेरे लिए मुश्किल है. हम जिस दौर में खेलते थे और हमें जिस तरह की सुविधाएं मिलती थी. उस वक्त खिलाड़ी 8-10 साल खेलते थे. उसमें कई खिलाड़ी 10 महीने खेलते थे. ऐसे में मुझे यह नहीं समझ आ रहा है कि क्रिकेट ज्यादा होने से ऐसा हो रहा है. पूरी दुनिया में कई सारी लीग हो रही है. तो मतलब प्लेयर्स के लिए जो आराम वाला समय है वो कम होते जा रहा है. मुझे लगता है बोर्ड को इस मुद्दे पर प्लेयर्स के साथ बैठकर बात करनी चाहिए. अगर बात आईपीएल की भी आए तो बोर्ड को स्टैंड लेना चाहिए और फ्रेंचाइजी को टीम को बोलना चाहिए कि इस खिलाड़ी की हमें जरूरत है भारत को जरुरत है. ऐसे में देश के लिए अगर देश के लिए कुछ मैच नहीं खेल तो अच्छा होगा’.

रोहित भी प्लेयर्स की चोट पर दे चुके हैं बयान

भारतीय टीम के कप्तान रोहित ने कहा कि ‘यह सब अब फ्रेंचाइजियों पर निर्भर करता है. वहीं फ्रेंचाइजियों से ज्यादा यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है. वह सभी व्यसक हैं. उन्हें किस तरह से अपनी शरी का ध्यान देना है यह वह जानते हैं. अगर उन्हें लगता है कि उन्हें ब्रेक लेने की जरुरत है तो वह इसके बारे में फ्रेंचाइजी से बात कर एक या दो मैच का ब्रेक ले सकते हैं. हालांकि मुझे ऐसा नहीं लगता है कि ऐसा होगा’. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >