MI vs KKR, IPL 2022: केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 52 रन से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जीवंत

MI vs KKR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 52 रन से हराया और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जीवंत रखा. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाया. उसके बाद मुुंबई इंडियंस को 17.3 ओवर में केवल 113 रन ढेर कर दिया.

Live Updates
11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 52 रन से हराया

गेंदबाजों और फील्डरों के शानदार प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 52 रन से हराया. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर की 43 रन और नितीश राणा के 43 रन की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खाेकर 165 रन बनाया. फिर मुंबई इंडियंस को 17.3 ओवर में केवल 113 रन पर ढेर कर दिया. गेंदबाजी में केकेआर की ओर से पैट कमिंस ने तीन, रसेल ने दो और साउदी व वरुण ने एक-एक विकेट चटकाये. मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन ने 51 रनों की पारी खेली.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

मुंबई इंडियंस को 9वां झटका, पोलार्ड 14 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 18वें ओवर की पहली गेंद पर 9वां झटका लगा. कीरोन पोलार्ड 14 रन बनाकर रन आउट हुए.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

मुंबई इंडियंस को 8वां झटका, कार्तिकेय 2 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर 8वां झटका लगा. कार्तिकेय 2 रन बनाकर आउट हुए.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

मुंबई इंडियंस को 7वां झटका, अश्विन शून्य पर आउट

मुंबई इंडियंस को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर 7वां झटका लगा. पैट कमिंस ने मुरुगन अश्विन शून्य पर आउट किया. इस ओवर में कमिंस ने तीन विकेट चटकाये.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

मुंबई इंडियंस को 6ठा झटका, सैम्स 1 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 15वें ओवर की चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. सैम्स 1 रन बनाकर आउट हुए. सैम्स को कमिंस ने आउट किया. कमिंस ने एक ही ओवर में ईशान किशन और सैम्स को आउट किया.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

मुंबई इंडियंस को 5वां झटका, ईशान किशन 51 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 15वें ओवर की पहली गेंद पर 5वां झटका लगा. ईशान किशन 43 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए. किशन को कमिंस ने आउट किया.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका, डेविड 13 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. टिम डेविड 9 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए. डेविड को वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका, रमनदीन 12 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. रमनदीन सिंह 12 रन बनाकर आउट हुए. रमनदीप को आंद्रे रसेल ने अपना दूसरा शिकार बनाया.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका, तिलक वर्मा 6 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. तिलक वर्मा केवल 6 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा को आंद्रे रसेल ने अपना शिकार बनाया. 5 ओवर में मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 32 रन बनाया.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

मुंबई इंडियंस को पहला झटका, रोहित शर्मा 2 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहला ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा केवल 2 रन बनाकर आउट हुए. रोहित को साउदी ने आउट किया.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

बुमराह का पंजा, मुंबई ने केकेआर को 165 रन पर रोका

जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट के दम पर मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 20 ओवर में 9 विकेट चटकाकर 165 रन पर रोक दिया. बुमराह ने 4 ओवर में केवल 10 रन देकर 5 विकेट चटकाया. बुमराह ने एक मेडन ओवर भी डाला. मुंबई की ओर से कार्तिकेय ने दो और सैम्स व मुरुगन अश्विन ने एक-एक विकेट चटकाया. केकेआर की ओर से सबसे अधिक वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा ने बनाये. दोनों ने 43-43 रन की पारी खेली. राणा और वेंकटेश ने तीन-तीन चौके और 4-4 छक्के जमाये. वेंकटेश ने 24 गेंद का सामना किया और राणा ने 26 गेंदों का सामना किया. रहाणे ने 25 और रिंकू सिंह 23 रन बनाकर नाबाद लौटे.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

केकेआर को 9वां झटका, साउदी शून्य पर आउट

केकेआर को 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 9वां झटका लगा टिम साउदी 4 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए. साउदी को सैम्स ने अपना शिकार बनाया.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

बुमराह की घातक गेंदबाजी, केकेआर को दिया 8वां झटका

बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए केकेआर को 8वां झटका दिया. 18वें ओवर की पहली गेंद, तीसरी गेंद और चौथी गेंद पर विकेट चटकाया. सुनील नारायण को बुमराह ने अपना पांचवां शिकार बनाया.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

बुमराह की घातक गेंदबाजी, केकेआर को दिया 7वां झटका

बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए केकेआर को 7वां झटका दिया. बुमराह ने पैट कमिंस को शून्य पर आउट कर अपना चौथा शिकार बनाया.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

केकेआर को 6ठा झटका, शेल्डन जैक्सन 5 रन बनाकर आउट

केकेआर को 17वें ओवर की पहली गेंद पर 6ठा झटका लगा. शेल्डन जैक्सन 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. जैक्सन को बुमराह ने अपना तीसरा शिकार बनाया.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

केकेआर को 5वां झटका, राणा 43 रन बनाकर आउट

केकेआर को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने 5वां झटका दिया. नितीश राणा को बुमराह ने 43 के स्कोर पर विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराकर अपना दूसरा शिकार किया. इसी ओवर में बुमराह ने रसेल को भी आउट किया था. 15 ओवर में केकेआर का स्कोर 5 विकेट पर 140 रन है.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

केकेआर को चौथा झटका, आंद्रे रसेल 9 रन बनाकर आउट

केकेआर को 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. आंद्रे रसेल को जसप्रीत बुमराह ने 9 के स्कोर पर आउट किया. रसेल ने 5 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का जमाया.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

केकेआर को तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर आउट

केकेआर को 14वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा. कप्तान श्रेयस अय्यर 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर आउट हुए. अय्यर को मुरुगन अश्विन ने आउट किया.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

केकेआर को दूसरा झटका, रहाणे 25 रन बनाकर आउट

केकेआर को 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा है. अजिंक्य रहाणे 24 गेंदों में 3 चौके की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए. रहाणे को कार्तिकेय ने अपना दूसरा शिकार बनाया.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

10 ओवर में केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 87 रन

10 ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 87 रन है. इस समय नितीश राणा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

केकेआर को पहला झटका, वेंकटेश अय्यर 43 रन बनाकर आउट

केकेआर को 6ठे ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा. वेंकटेश अय्यर 24 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए. वेंकटेश अय्यर को कुमार कार्तिकेय ने अपना शिकार बनाया. 6 ओवर में केकेआर ने एक विकेट खोकर 64 रन बनाया.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

केकेआर की अच्छी शुरुआत, दो ओवर में बिना नुकसान 16 रन

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की शुरुआत अच्छी रही है. दो ओवर में केकेआर ने बिना कोई नुकसान के 16 रन बना लिया है. वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे ने पारी की शुरुआत की.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

केकेआर की टीम में पांच बदलाव

केकेआर की टीम में पांच बदलाव किया गया है. अजिंक्य रहाणे, पैट कमिंस, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती और शेल्डन जैक्सन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), टिम साउथी, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

इशान किशन (w), रोहित शर्मा (c), तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

सूर्यकुमार यादव टूर्नामेंट से बाहर

मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है. चोटिल होकर सूर्यकुमार यादव पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गये. उनकी जगह मुंबई ने रमनदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

मुंबई ने टॉस जीता, केकेआर की पहले बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत लिया है और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

मौजूदा सीजन में केकेआर और मुंबई के बीच दूसरी बार होगी भिड़ंत

मौजूदा सीजन में केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरी बार भिड़ंत होगी. इससे पहले हुए मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया था. पुणे में खेले गये मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 161 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में केकेआर ने 5 विकेट खोकर 16 ओवर में ही 162 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

प्वाइंट टेबल में दोनों टीमों आखिरी स्थान पर

प्वाइंट टेबल में केकेआर और मुंबई इंडियंस सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई हैं. केकेआर ने अबतक 11 मैच खेले हैं, जिसमें उसे केवल 4 मैचों में ही जीत मिली है और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 8 मैच हार कर 4 अंक लेकर सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

केकेआर पर मुंबई का पलड़ा भारी

केकेआर के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अबतक 30 बार भिड़ंत हो चुकी है. जिसमें 22 बार मुंबई इंडियंस ने केकेआर को हराया, जबकि केकेआर की टीम केवल 8 बार मुंबई इंडियंस को हराने में कामयाब रही है.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय/बासिल थम्पी, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ.

11:12 PM. 9 May 22 11:12 PM. 9 May

केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन

एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर/अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, शेल्डन जैक्सन/बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, अमन खान/अनुकुल रॉय, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव/हर्षित राणा, शिवम मावी.

6:24 PM. 9 May 22 6:24 PM. 9 May

अब से कुछ देर बाद मुंबई और केकेआर के बीच भिड़‍ंत

आईपीएल 2022 के 56वें मुकाबले में अब से कुछ देर बाद मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी.

मुख्य बातें

MI vs KKR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 52 रन से हराया और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जीवंत रखा. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाया. उसके बाद मुुंबई इंडियंस को 17.3 ओवर में केवल 113 रन ढेर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >