IPL 2020, MI vs DC, Qualifier 1 LIVE Updates : दिल्ली को 57 रन से रौंदकर मुंबई 6ठी बार फाइनल में, इशान-सूर्यकुमार के बाद बुमराह ने ढाया कहर
IPL 2020, MI vs DC, Playoffs, mumbai indians vs delhi capitals, qualifier1, Live Streaming, LIVE Score इशान किशन, सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के बाद बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के पहले क्लीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई रिकार्ड 6ठी बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने इशान किशन, हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 200 रन का स्कोर खड़ा किया. फिर बुमराह ने 4 विकेट लेकर दिल्ली को 20 ओवर में केवल 143 रन पर ही रोक दिया.
Dubai: Mumbai Indians (MI) player Jasprit Bumrah celebrates the wicket of Delhi Capitals batsman Marcus Stoinis during the Indian Premier League (IPL) T20 cricket match, at Dubai International Cricket Stadium in Dubai, Saturday, Oct. 31, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI31-10-2020_000174B)
Live Updates
4:57 AM. 6 Nov 2011:27 PM. 5 Nov
दिल्ली के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाये
दिल्ली की खराब हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके चोटी के पांच बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाये. पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, डैनियल सैम्स और नॉर्टजे शून्य पर आउट हुए.
4:57 AM. 6 Nov 2011:27 PM. 5 Nov
दिल्ली की ओर से अकेले लड़े स्टोइनिस, अक्षर ने भी दिया साथ
दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही. दो ओवर के अंदर दिल्ली ने बिना रन बनाये अपने तीन बल्लेबाजों को खो दिया. लेकिन उसके बाद स्टोइनिस अकेले लड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 45 गेंदों में 60 रन बनाये. उनका साथ अक्षर पटेल ने भी दिया, जिसने 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 33 गेंदों में 42 रन बनाये.
4:57 AM. 6 Nov 2011:27 PM. 5 Nov
बुमराह ने चटकाये 4 विकेट
बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट चटकाये, जिसमें एक ओवर मैडन भी डाला. बुमराह के अलावा बोल्ट ने 2 ओवर में एक मैडन के साथ 9 रन देकर दो विकेट लिये. पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिये.
4:57 AM. 6 Nov 2011:27 PM. 5 Nov
दिल्ली को हराकर मुंबई फाइनल में
इशान किशन, सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के बाद बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के पहले क्लीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई रिकार्ड 6ठी बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने इशान किशन, हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 200 रन का स्कोर खड़ा किया. फिर बुमराह ने 4 विकेट लेकर दिल्ली को 20 ओवर में केवल 143 रन पर ही रोक दिया.
IPL 2020 : मुंबई इंडियंस ने चौकों-छक्कों का बनाया अनोखा रिकॉर्ड, रोहित ने भज्जी और पार्थिव की बराबरी की
4:57 AM. 6 Nov 2011:27 PM. 5 Nov
बुमराह की घातक गेंदबाजी, दिल्ली को 7वां झटका
बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को एक ही ओवर में दो झटका दिया. अपने तीसरे ओवर में बुमराह ने पहले स्टोइनिस जो की शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें बोल्ड किया, फिर डैनियल सैम्स को शून्य पर डीकॉक के हाथों कैच कराया. स्टोइनिस ने 3 छक्के 6 चौकों की मदद से 46 गेंदों में 65 रन बनाये. बुमराह अबतक 3 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं.
4:57 AM. 6 Nov 2011:27 PM. 5 Nov
दिल्ली को 5वां झटका, पंत 3 रन बनाकर आउट
दिल्ली कैपिटल्स को 8वें ओवर में पांचवां झटका लगा. क्रुणाल पांड्या ने ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया. पंत ने 9 गेंदों का सामना किया और केवल 3 रन बनाये.
मुख्य बातें
IPL 2020, MI vs DC, Playoffs, mumbai indians vs delhi capitals, qualifier1, Live Streaming, LIVE Score इशान किशन, सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के बाद बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के पहले क्लीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई रिकार्ड 6ठी बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने इशान किशन, हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 200 रन का स्कोर खड़ा किया. फिर बुमराह ने 4 विकेट लेकर दिल्ली को 20 ओवर में केवल 143 रन पर ही रोक दिया.