MI vs CSK, IPL 2023: सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया, अजिंक्य रहाणे का फास्टेस्ट फिफ्टी

IPL 2023 MI vs CSK: रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में 7 विकेट से हरा दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 157 रन बनाये. सीएसके को पहले ही ओवर में पहला झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा. उसके बाद क्रीज पर आये अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ मैच का रुख मोड़ दिया. रुतुराज गायकवाड़ 40 रन बनाकर नाबाद रहे. सीएसके ने यह मुकाबला 18.1 ओवर में जीत लिया. इस जीत के साथ सीएसके अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गयी है.

Live Updates
11:08 PM. 8 Apr 23 11:08 PM. 8 Apr

सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया है. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 157 रन बनाये. सीएसके ने 18.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. सीएसके के लिए अजिंक्य रहाणे ने 27 गेंद की ताबड़तोड़ पारी में 61 रन बनाये. रुतुराज गायकवाड़ 40 रन पर नाबाद रहे. गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाये.

11:08 PM. 8 Apr 23 11:08 PM. 8 Apr

शिवम दुबे आउट, सीएसके को तीसरा झटका

शिवम दुबे 28 रन बनाकर आउट हो गये हैं. सीएसके को तीसरा झटका लगा है. लेकिन इसके बावजूद मैच अब सीएसके की पकड़ में है. दुबे ही जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर अंबाती रायुडू आये हैं.

11:08 PM. 8 Apr 23 11:08 PM. 8 Apr

सीएसके को दूसरा झटका, अजिंक्य रहाणे आउट

अजिंक्य रहाणे 61 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उन्होंने 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया है, जो इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक है. 20 गेंद पर जोस बटलर ने अर्धशतक जड़ा है. सीएसके को दूसरा झटका लगा है. रहाणे की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर शिवम दुबे आये हैं.

11:08 PM. 8 Apr 23 11:08 PM. 8 Apr

अजिंक्य रहाणे का फास्टेस्ट फिफ्टी

अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल के इस सीजन का फास्टेस्ट फिफ्टी जड़ दिया है. उन्होंने 19 गेंद पर 52 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. रहाणे ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 6 चौके और तीन छक्के जड़े हैं. पावर प्ले में सीएसके ने एक विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिये हैं.

9:40 PM. 8 Apr 23 9:40 PM. 8 Apr

चेन्नई की खराब शुरुआत, पहले ही ओवर में कॉनवे आउट

चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में चेन्नई ने कॉनवे का विकेट खो दिया. जेसन बेहरेनडॉर्फ ने उन्हें अपना पहला शिकार बनाया. कॉनवे के आउट होने के बाद रहाणे बल्लेबाजी के लिए आये हैं. पहले ओवर में चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 6 रन है.

9:30 PM. 8 Apr 23 9:30 PM. 8 Apr

सीएसके की बल्लेबाजी शुरू, गायकवाड़ और कॉनवे क्रीज पर

सीएसके की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही होगी. सीएसके को यह मुकाबला जीतने के लिए 158 रन बनाने होंगे.

9:30 PM. 8 Apr 23 9:30 PM. 8 Apr

मुंबई ने सीएसके को दिया 158 रन का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 158 रनों का लक्ष्य दिया है. मुंबई का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ पाया. सीएसके के स्पिनर्स के आगे मुंबई के बल्लेबाज बेबस नजर आये. सबसे अधिक 32 रन सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने बनाये. रोहित शर्मा अच्छी लय में नजर आये लेकिन 21 रन बनाकर आउट हो गये. टिम डेविड ने 31 रनों की पारी खेली. सीएसके की ओर से रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाये. तुषार देशपांडे और मिशेल सेंटनर ने दो-दो विकेट हासिल किये.

9:30 PM. 8 Apr 23 9:30 PM. 8 Apr

टिम डेविड आउट, मुंबई को आठवां झटका 

टिम डेविड 31 रन बनाकर आउट हो गये हैं. मुंबई को आठवां झटका लगा है. डेविड की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर पीयूष चावला आये हैं.

9:30 PM. 8 Apr 23 9:30 PM. 8 Apr

स्टब्स आउट, मुंबई को सातवां झटका

मुंबई इंडियंस को सातवां झटका लगा है. स्टब्स आउट हो गये हैं. स्टब्स का शानदार कैच रितुराज गायकवाड़ ने लिया, जिसमें उनकी मदद प्रिटोरियस ने की. यह मैच का एक बेहतरीन कैच था. स्टब्स की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर ऋतिक शौकीन आये हैं.

9:30 PM. 8 Apr 23 9:30 PM. 8 Apr

मुंबई को छठा झटका, तिलक वर्मा आउट

तिलक वर्मा 22 रन बनाकर आउट हो गये हैं. मुंबई इंडियंस को छठा झटका लगा है. रवींद्र जडेजा ने मुंबई को तीसरा झटका दिया है. अब तक पांच विकेट स्पिनर्स ने चटकाये हैं. तिलक वर्मा की जगह बल्लेबाजी करने ट्रिस्टन स्टब्स आये हैं.

8:24 PM. 8 Apr 23 8:24 PM. 8 Apr

मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौटी, अरशद खान आउट

मुंबई इंडियंस को 10वें ओवर में पांचवां झटका लगा. सेंटनर ने अरशद खान को अपना दूसरा शिकार बनाया. अरशद ने केवल दो रन बनाये.

8:24 PM. 8 Apr 23 8:24 PM. 8 Apr

जडेजा की फिरकी का जादू, मुंबई के चार बैटर आउट

रविंद्र जडेजा ने घातक गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडिया को अपने दूसरे ओवर में भी तगड़ा झटका दिया. जडेजा ने कैमरन ग्रीन को अपना दूसरा शिकार बनाया. ग्रीन ने 11 गेंदों में एक चौके की मदद से 12 रन बनाया.

8:24 PM. 8 Apr 23 8:24 PM. 8 Apr

मुंबई को तीसरा झटका, सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 8वें ओवर में तीसरा झटका लगा. सूर्यकुमार यादव केवल 1 रन बनाकर आउट हो गये. सेंटनर ने धोनी के हाथों सूर्या को कैच आउट कराया. सूर्या ने दो गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल एक रन ही बना पाये.

8:24 PM. 8 Apr 23 8:24 PM. 8 Apr

मुंबई को दूसरा झटका, रोहित के बाद ईशान भी आउट

मुंबई इंडियंस को 7वें ओवर में दूसरा झटका लगा. रविंद्र जडेजा ने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया. किशन ने 21 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 32 रन की पारी खेली.

8:01 PM. 8 Apr 23 8:01 PM. 8 Apr

रोहित शर्मा आउट, मुंबई को पहला झटका

रोहित शर्मा आउट हो गये हैं. मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है. तुषार देशपांडे ने रोहित को बोल्ड कर दिया है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर कैमरून ग्रीन आये हैं.

8:01 PM. 8 Apr 23 8:01 PM. 8 Apr

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. रोहित शर्मा और ईशान किशन सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर हैं. दोनों से आज एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही होगी. मुंबई को पहली जीत का इंतजार है, जबकि सीएसके ने एक मुकाबला जीता है.

8:01 PM. 8 Apr 23 8:01 PM. 8 Apr

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ.

सब्सीट्यूट : रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, नेहल वढेरा.

8:01 PM. 8 Apr 23 8:01 PM. 8 Apr

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दूबे, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मिशेल सेंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे.

सब्सीट्यूट : राजवर्धन हैंगरगेकर, अंबाती रायडू, शैक रशीद, आकाश सिंह, सुभ्रांशु सेनापति.

8:01 PM. 8 Apr 23 8:01 PM. 8 Apr

सीएसके ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीत लिया है. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगी. ईशान किशन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

8:01 PM. 8 Apr 23 8:01 PM. 8 Apr

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान

8:01 PM. 8 Apr 23 8:01 PM. 8 Apr

सीएसके की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), शिवम दूबे, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर.

8:01 PM. 8 Apr 23 8:01 PM. 8 Apr

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दूबे, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर, तुषार देशपांडे, ड्वेन प्रिटोरियस, सुभ्रांशु सेनापति, शैक रशीद, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, निशांत सिंधु, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, आकाश सिंह, भगत वर्मा

8:01 PM. 8 Apr 23 8:01 PM. 8 Apr

मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, संदीप वारियर, विष्णु विनोद, रिले मेरेडिथ, डुआन जानसेन, देवल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, राघव गोयल.

6:48 PM. 8 Apr 23 6:48 PM. 8 Apr

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और चेन्नई का सामना

रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस का सामना आज वानखेड़े स्टेडियम में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है. चेन्नई के खिलाफ मुंबई पहली जीत दर्ज करने के इरादे से अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी. दस टीमों की अंक तालिका में मुंबई वर्तमान में शून्य अंक के साथ नौवें स्थान पर है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने केवल एक मैच खेला है, जिसमें वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार गयी थी. इस बीच, सीएसके दो मैचों में दो अंकों के साथ छठे स्थान पर है.

मुख्य बातें

IPL 2023 MI vs CSK: रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में 7 विकेट से हरा दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 157 रन बनाये. सीएसके को पहले ही ओवर में पहला झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा. उसके बाद क्रीज पर आये अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ मैच का रुख मोड़ दिया. रुतुराज गायकवाड़ 40 रन बनाकर नाबाद रहे. सीएसके ने यह मुकाबला 18.1 ओवर में जीत लिया. इस जीत के साथ सीएसके अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Tags
IPL

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >