IPL 2024 के महामुकाबले में आरसीबी ने जीता टाॅस, जानें क्या है रणनीति और प्लेइंग 11

आईपीएल 2024 के महामुकाबले में आज केकेआर और बेंगलुरू के बीच मैच खेला जा रहा है. आरसीबी ने टाॅस जीता है.

KKR vs RCB : IPL 2024 के महामुकाबले में आरसीबी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आरसीबी और केकेआर का यह मुकाबला बहुत ही खास है, क्योंकि दोनों ही टीम अपनी जीत के लिए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करेगी. कोलकाता के ईडन गार्डेन में यह मैच खेला जा रहा है.

टाॅस जीतने के बाद फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि हम चेज करना पसंद करेंगे, वैसे भी इस ग्राउंड पर चेज करना ज्यादा बेहतर विकल्प है. मैं पहले बैंटिंग का पक्षधर हूं, लेकिन यहां हम पहले गेंदबाजी करेंगे. गर्मी बहुत है, लेकिन कुछ घंटे में तापमान गिर जाएगा, जैसा कि हमने कल देखा था. दिल्ली और मुंबई की अपेक्षा यहां गर्मी कम होगी. ग्रीन, सिराज और कर्ण शर्मा की टीम में वापसी हुई है.वहीं श्रेयस अय्यर ने कहा कि गर्मी बहुत है और हमें दोपहर में खेलना है, लेकिन हमें पता है कि यहां का विकेट कैसे खेलता है. हमें उन्हें थका देना है. हम बेहतर खेल का प्रदर्शं करेंगे. हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं, कोई बदलाव नहीं किया गया है.


प्लेइंग इलेवन

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लसेस, विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लाॅकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद सिराज.


कोलकाता नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

हेड टु हेड रिकाॅर्ड

आरसीबी और केकेआर का रिकाॅर्ड अगर देखें तो केकेआर आगे है, दोनों टीमों ने अबतक कुल 33 मैच खेले हैं, जिनमें से 19 मैच केकेआर ने जीता है, जबकि 14 मैच आरसीबी ने जीते हैं. आरसीबी के खिलाफ इस आईपीएल में पहला मैच भी केकेआर ने जीता है. आरसीबी अबतक खेले गए अपने सात मैच में से छह हार चुकी है, इसलिए उसके लिए अब अपने सभी मैच जीतना जरूरी है.

Also Read : IPL 2024 KKR vs RCB : आरसीबी के लिए करो या मरो का मुकाबला, देखें हेड टु हेड रिकाॅर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >