KKR Vs DC, IPL 2022: कुलदीप यादव के 4 विकेट से दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मैच, केकेआर को 44 रन से हराया

KKR Vs DC, IPL 2022: मजबूत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आज ऋषभ पंत की बड़ी परीक्षा होगी. तीन में दो मैच गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत की तलाश में है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दिल्ली ने केकेआर को 216 रन का लक्ष्य दिया है.

Live Updates
7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 44 रन से हराया

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के 4 विकेट के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 44 रनों से हरा दिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी बेकार चली गयी. 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर 171 रन पर ऑलआउट हो गयी. पूरी टीम 19.4 ओवर में ही सिमट गयी. इससे पहले दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने शानदार अर्धशतक लगाए.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

केकेआर के 8 बल्लेबाज आउट

कुलदीप यादव ने कोलकाता नाइट राइडर्स को चार झटके दिये. कोलकाता की पारी लड़खड़ा गयी है. आठ बल्लेबाज पवेलियन लौट गये हैं. रसीख सलाम और आंद्रे रसल क्रीज पर मौजूद हैं. कोलकाता को 20 गेंद पर जीत के लिए 65 रनों की जरूरत है.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

केकेआर पांचवां झटका, सैम बिलिंग्स आउट

सैम बिलिंग्स के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स को पांचवां झटका लगा है. बिलिंग्स 9 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

केकेआर को चौथा झटका, श्रेयस अय्यर आउट

श्रेयस अय्यर अर्धशतक बनाकर आउट हो गये हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथा झटका लगा है. श्रेयस अय्यर ने 33 गेंद पर 54 रन बनाए. अपनी कप्तानी पारी में उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए. अय्यर को कुलदीप यादव ने आउट किया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने सैम बिलिंग्स आए हैं.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

नितीश राणा आउट, केकेआर को तीसरा झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका लगा है. नितीश राणा आउट हो गये हैं. नितीश राणा 20 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए. ललित यादव ने राणा को आउट किया है.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

अजिंक्य रहाणे आउट, कोलकाता को दूसरा झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा है. अजिंक्य रहाणे आउट हो गये हैं. उन्होंने टीम के लिए आठ रन बनाए. रहाणे के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

केकेआर को पहला झटका, वेंकटेश आउट

वेंकटेश अय्यर आउट हो गये हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका लगा है. वेंकटेश 8 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए हैं. वेंकटेश ने एक चौका और दो छक्का लगाया.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं. अय्यर को पहली गेंद पर फिल्ड अंपायर ने आउट करार दिया, लेकिन डीआरएस में वह नॉट आउट करार दिये गये. दूसरी गेंद पर भी यही हुआ.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

दिल्ली ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा 215 का स्कोर

आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन से सबसे बड़ा स्कोर किया है. दिल्ली ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य दिया है. जहां सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, शार्दुल ठाकुर ने आखिरी ओवरों में 11 गेंद पर 29 रन जोड़े. उन्होंने एक चौका और तीन छक्का लगाया.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

दिल्ली को पांचवां झटका, डेविड वॉर्नर आउट

डेविड वॉर्नर आउट हो गये हैं. उन्होंने 45 गेंद पर 61 रन बनाए. वॉर्नर ने अपनी पारी में छह चौका और दो छक्का लगाया. वॉर्नर को उमेश यादव ने आउट किया है. वॉर्नर की जगह बल्लेबाजी करने अक्षर पटेल आए हैं.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

रोवमैन पॉवेल आउट, दिल्ली को चौथा झटका

दिल्ली को चौथा झटका लगा है. रोवमैन पॉवेल आउट हो गये हैं. उन्होंने 6 गेंद पर 8 रन बनाए. दिल्ली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर की समाप्ति पर चार विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

डेविड वॉर्नर ने भी जड़ा अर्धशतक 

सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी अर्धशतक बना लिया है. वॉर्नर इस समय 38 गेंद पर 58 रन बनाकर खेल रहे हैं. अपनी पारी में वॉर्नर ने 6 चौके और दो छक्के लगाए. 14 ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 150 के पार पहुंच गया है.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

दिल्ली को लगातार दो झटके

कप्तान ऋषभ पंत के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लगा. इसके अगले ही ओवर में ललित यादव भी आउट हो गये. ऋषभ पंत ने टीम के लिए 14 गेंद पर 24 रन जोड़े. जबकि ललित यादव केवल एक ही रन बना सके. डेविड वॉर्नर दूसरी छोर पर जमे हुए हैं.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

दिल्ली को पहला झटका, पृथ्वी शॉ आउट

पृथ्वी शॉ 51 रन बनाकर आउट हो गये हैं. दिल्ली कैपिटल्स को शानदार शुरुआत मिली है. 93 रन पर दिल्ली का पहला विकेट गिरा है. सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अब भी क्रीज पर जमे हुए हैं. शॉ की जगह बल्लेबाजी करने कप्तान ऋषभ पंत आए हैं.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

पृथ्वी शॉ का शानदार अर्धशतक

पृथ्वी शॉ ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 28 गेंद पर 50 रन पूरे किये. शॉ की इस पारी से दिल्ली कैपिटल्स को बेहतरीन शुरुआत मिली है.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

दिल्ली के 50 रन पूरे

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर चार ओवर की समाप्ति पर 50 रन हो गया है. सलामी बल्लबाज डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने 50 रनों की साझेदारी कर ली है. शॉ 30 रन बनाकर खेल रहे हैं और वॉर्नर ने अब तक 20 रन बनाए हैं.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर क्रीज पर आ गये हैं.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

केकेआर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीत लिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करेगी.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नॉर्टजे.

7:39 PM. 10 Apr 22 7:39 PM. 10 Apr

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती.

2:55 PM. 10 Apr 22 2:55 PM. 10 Apr

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला

मजबूत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आज ऋषभ पंत की बड़ी परीक्षा होगी. तीन में दो मैच गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत की तलाश में होगी. वहीं प्वाइंट टेबल में टॉप पर काबिज कोलकाता नाइट राइडर्स भी यह मैच जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी.

मुख्य बातें

KKR Vs DC, IPL 2022: मजबूत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आज ऋषभ पंत की बड़ी परीक्षा होगी. तीन में दो मैच गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत की तलाश में है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दिल्ली ने केकेआर को 216 रन का लक्ष्य दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >