IPL Points Table में टॉप पर पहुंची RCB, प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प

आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट से अपने नाम किया. इस जीत के साथ आरसीबी की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है.

IPL Points Table: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया. विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया. इस जीत के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है. इसके साथ आरसीबी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की दावेदार भी बन गई है.

आरसीबी इस जीत के साथ 12 मैचों में 8 जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, पॉइंट्स टेबल में गुजरात की टीम दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे और पंजाब किंग्स चौथे नंबर पर है. इस हार के बाद कोलकाता का प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का सफर कठिन हो गया है. कोलकाता की टीम 4 जीत के साथ 8वें नंबर पर है. जबकि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

IPL 2026 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैचजीतहारनो रिजल्टअंकनेट रन रेट (NRR)
1RCB1284016+1.053
2GT1284016+0.551
3SRH1275014+0.331
4PBKS1164113+0.428
5CSK1165012+0.185
6RR1165012+0.082
7DC1257010-0.993
8KKR114619-0.198
9MI (E)113806-0.585
10LSG (E)113806-0.907

मुकाबले का हाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए. जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने 71 रनों की पारी खेली. उसके अलावा रिंकू सिंह ने नाबाद ने 49 और कैमरून ग्रीन ने 32 रन बनाए.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट से मुकाबले को जीत लिया. विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलते हुए टीम को आसानी से जीत दिला दी. विराट कोहली ने नाबाद 105 रनों की पारी खेली. उसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 39, जेकब बेथेल ने 15 और रजत पाटीदार ने 11 रन बनाए. कोलकाता के लिए कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: RCB vs KKR: विराट कोहली के शतक से जीता बेंगलुरु, कोलकाता को हराकर टॉप पर पहुंची RCB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >