IPL 2026: RCB के कोच को लगा करारा झटका, BCCI ने इस वजह से लगाया जुर्माना

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच एंडी फ्लावर पर कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का दोषी पाया गया है. जिसके कारण उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है.

IPL 2026 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी ने 2 विकेटों से जीत हासिल कर ली है. आरसीबी की जीत के बाद कोच एंडी फ्लावर पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है.

रविवारा को आरसीबी और एमआई के बीच खेले गए मुकबले में एंडी फ्लावर को कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का दोषी पाया गया है. फ्लावर ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान ‘अभद्र भाषा’ से जुड़ा है.

17.2 ओवर में हुई थी ये घटना

यह घटना आरसीबी की पारी के दौरान 17.2 ओवर में हुई, जब फ्लावर एक फैसले से नाखुश होने के बाद चौथे अंपायर से तीखी बहस करते हुए नजर आए. अल्लाह गजनफर की गेंद पर क्रुणाल ने वाइड लॉन्ग की तरफ हवाई शॉट खेला. बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग पर रहे नमन धीर ने कैच पकड़ा. लेकिन अपना बैलेंस बिगड़ने की आशंका के चलते उन्होंने गेंद तिलक वर्मा की तरफ उछाल दिया. लेकिन तिलक इस कैच को पूरा नहीं कर सके.

एंडी फ्लावर ने चौथे अंपायर से की थी बहस

पहली नजर में ऐसा लगा कि कैच पकड़ने के प्रयास में नमन का पैर बाउंड्री रोप को छू गया, लेकिन रिप्ले में नमन बाउंड्री लाइन से दूर नजर आए. क्रुणाल को लगा कि यह गेंद छक्के के लिए जा रही है, और इसी कारण वह कोई रन भी नहीं भागे. इसके बाद डगआउट में बैठे आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर गुस्से से आगबबूला हो गए. वह सीधा चौथे अंपायर के पास पहुंचे. फ्लावर को चौथे अंपायर से गुस्से में बहस करते हुए देखा गया. फ्लावर ने अपनी गलती मानते हुए जुर्माना स्वीकार कर लिया है.

मुकाबले का हाल

रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने 8 विकेट गंवाकर मुकाबले को आखिरी गेंद पर जीत लिया. इसके साथ ही मुंबई की टीम अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

यह भी पढ़ें: RCB vs MI: जीत के बाद बेंगलुरु के खिलाड़ी का विवादित इशारा, वीडियो हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >