शर्मनाक कलंक का रिकॉर्ड! जीत में छिप गया CSK का दर्द, पहली बार IPL में हुई ऐसी शर्मसार

IPL 2025 Worst Season Ever For CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को 83 रन से हराकर जीत के साथ आईपीएल 2025 का अंत किया. हालांकि, यह सीजन सीएसके के इतिहास का सबसे खराब रहा, टीम पहली बार प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे र���ी.

IPL 2025 Worst Season Ever For CSK: आईपीएल 2025 का अंत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीत के साथ किया. धोनी की कप्तानी में उन्होंने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) को 83 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने युवा बल्लेबाजों के दम पर 5 विकेट पर 230 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात की पूरी टीम 18.3 ओवर में केवल 147 रन बनाकर ढेर हो गई. हालांकि इस जीत के साथ सीएसके ने टूर्नामेंट से विदाई ली, लेकिन उनके लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रिकॉर्ड के साथ समाप्त हुआ. 

आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले यानी 10वें स्थान पर रही. इससे पहले 2022 में टीम नौवें स्थान पर रही थी, लेकिन 2025 में प्रदर्शन और भी खराब रहा. इसके अलावा सीएसके अपने घर में लगभग सभी टीमों से मात खानी पड़ी. सीजन की शुरुआत चेन्नई ने जोरदार जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद हार का सिलसिला शुरू हो गया. चेपॉक स्टेडियम, जिसे सीएसके का किला माना जाता था, इस बार पूरी तरह कमजोर साबित हुआ. टीम ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए पांच मैचों में से चार गंवाए. 

आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों ने चेन्नई को चेपॉक में ही हराया. दिल्ली कैपिटल्स ने 15 साल बाद चेपॉक स्टेडियम पर पहली बार जीत दर्ज की, तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17 साल बाद चेपॉक पर जीत हासिल की. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी पहली बार चेपॉक में जीत हासिल की.

सीएसके टीम सभी विभागों में फेल रही

खेल के दोनों विभागों, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में टीम का प्रदर्शन असंतोषजनक रहा. बल्लेबाजों में शिवम दुबे (357 रन) और रवींद्र जडेजा (301 रन) ही कुछ हद तक टिके रहे. गेंदबाजी में नूर अहमद ने सबसे अधिक 24 विकेट लेकर प्रभावित किया, लेकिन रविचंद्रन अश्विन और जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का प्रदर्शन फीका रहा. चेन्नई ने बीच सीजन में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की चोट के बाद एमएस धोनी को टीम की कमान सौंपी, लेकिन वे भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और चेन्नई को 14 मैचों में से 10 में हार मिली और वे केवल चार मैच ही जीत सके. चेन्नई ने अंतिम समय में अपनी टीम उर्विल पटेल, आयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. 

अंतिम में सम्मान बचा, लेकिन सीजन निराशाजनक

रविचंद्न अश्विन और रवींद्र जडेज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. गुजरात के खिलाफ अंतिम मुकाबले में सीएसके के लिए आयुष महात्रे और उर्विल पटेल जैसे युवा खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की. वहीं डेवोन कॉनवे और डेवाल्ड ब्रेविस ने भी अर्धशतक जमाए. जवाब में गुजरात की टीम लक्ष्य का पीछा करने में पूरी तरह असफल रही और बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इस जीत से चेन्नई ने भले ही सम्मान बचाया हो, लेकिन पूरे सीजन के प्रदर्शन को नहीं भुलाया जा सकता.

भारत बिना नहीं चला पाकिस्तान क्रिकेट, PSL 2025 फाइनल में हुआ ऐसा, मन मसोसकर रह गए पड़ोसी

टी20 क्रिकेट में सुनील नरेन का दबदबा, एक टीम के लिए सबसे बड़ा बॉलिंग रिकॉर्ड कब्जाया

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में मैक्सवेल और रसेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >