आज क्या लाया है? सूर्यकुमार ने टटोली अभिषेक शर्मा की जेब, मैदान पर हुई जांच का ये है पूरा माजरा, Video

IPL 2025 MI vs SRH, Suryakumar Checks Abhishek Sharma Pocket: वानखेड़े में खेले गए आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले में एमआई और एसआरएच के बीच कम स्कोर वाला मैच देखने को मिला. छक्कों के लिए मशहूर इस स्टेडियम में सिक्सर्स का थोड़ा सूखा-सा रहा, लेकिन मजेदार लम्हों की कमी नहीं थी. मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा की जेब टटोल कर सभी को हंसा दिया. सूर्या की यह हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस मीम्स के जरिए मजे ले रहे हैं.

IPL 2025 MI vs SRH, Suryakumar Checks Abhishek Sharma Pocket: वानखेड़े स्टेडियम में आमतौर पर रोमांचक क्रिकेट मुकाबले देखने को मिलते हैं. हालांकि आईपीएल का 33वां मुकाबला एमआई और एसआरएच के बीच खेला गया मैच काफी धीमा रहा. छक्कों की बरसात होने वाले स्टेडियम में सिक्सर्स का ही सूखा देखने को मिला. हालांकि मैच में मजेदार लम्हों की कमी नहीं हुई. मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव (स्काई) की मजाकिया हरकत ने सभी का दिल जीत लिया. गुरुवार रात मुंबई में खेले गए इस मुकाबले में SKY ने मैदान पर ही अभिषेक शर्मा की जेब टटोल दी, यह पल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिस पर लोग खूब मजे ले रहे हैं. 

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान जब वे मैदान पर सूर्यकुमार यादव के पास से गुज़रे और अपनी जर्सी और पैड्स को एडजस्ट कर रहे थे, तब SKY ने मजाकिया अंदाज में उनकी जेब टटोल दी, मानो देख रहे हों कि आज कोई नई पर्ची तो नहीं छुपा रखी है. इस हरकत को देख स्टेडियम में हंसी की लहर दौड़ गई और सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इसे हाथों-हाथ ले लिया. दरअसल, अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 141 रनों की तूफानी पारी खेली थी और शतक पूरा करने के बाद जेब से एक नोट निकाला था, जिस पर लिखा था: “यह ऑरेंज आर्मी के लिए है.”

इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में सात चौकों की मदद से 40 रन बनाए, जब बाकी SRH बल्लेबाज़ संघर्ष कर रहे थे. मुकाबले के पहले ही ओवर में SRH के दोनों ओपनरों को जीवनदान मिला. पहले ही गेंद पर अभिषेक का बल्ला छूकर गेंद स्लिप में गई, लेकिन विल जैक्स कैच नहीं पकड़ पाए. फिर चौथी गेंद पर हेड का शॉट सीधे मिडविकेट पर खड़े कर्ण शर्मा के पास गया, लेकिन कैच नहीं हो पाया. हालांकि, कर्ण शर्मा ने शुरुआती कैच मिस किया, लेकिन बाद में अभिषेक शर्मा को हार्दिक पंड्या की गेंद पर बाउंड्री पर खड़े सब्स्टीट्यूट फील्डर राज अंगद बावा ने कैच कर लिया. 

अंतिम ओवरों में अनिकेत वर्मा के दो छक्कों और पैट कमिंस के एक छक्के की मदद से सनराइजर्स ने कप्तान हार्दिक पांड्या के ओवर में 22 रन बटोरे और कुल स्कोर 162/5 तक पहुंचाया. पिच पर दोनों संघर्षरत टीमों की इस टक्कर में मुंबई इंडियंस ने आखिरकार 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली. यह इस सीजन मुंबई की सात मैचों में तीसरी जीत है, इस जीत के बाद वह पॉइंट्स टेबल में सांतवें नंबर पर पहुंची है. 

रिकल्टन ने पवेलियन से लौटकर की बल्लेबाजी, IPL नियम पर वरुण चक्रवर्ती ने उठाए सवाल, कहा- बॉलर की क्या गलती?

टी20 में 4,449 रन बनाने वाले खिलाड़ी की अचानक हुई एंट्री, गुजरात टाइटंस ने और मजबूत किया अपना स्क्वॉड

जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उखड़ा क्लासेन का स्टंप, मां के साथ बैठे बेटे अंगद का सेलीब्रेशन वायरल, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >