IPL 2024 का शुरुआत आज यानी 22 मार्च से होने जा रहा है. जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. वहीं सभी खिलाड़ी अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं और आईपीएल 2024 सीजन के लिए नेट्स पर काफी मेहनत भी कर रहे हैं. पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जा रहा है. मैच से पहले आईपीएल 2024 (IPL 2024) का उद्घाटन समारोह (Opening Ceremony) हुआ. जहां भारत के कई बड़े स्टार परफॉर्म करते हुए नजर आए. बॉलीवुए एक्टर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, संगीतकार एआर रहमान, गायक सोनू निगम ने अपने प्रदर्शन से चेपॉक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.
Ipl 2024 Opening Ceremony: अक्षय कुमार, टाइगर, एआर रहमान और सोनू निगम ने दर्शकों को झुमाया
IPL 2024 के शुरुआती मुकाबले से पहले आईपीएल का उद्घाटन समारोह (Opening Ceremony) हुआ. इसमें बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, एआर रहमान, सोनू निगम सहित कई और गायकों ने समां बांधा.

IPL 2024: CSK vs RCB Live: एमएस धोनी बड़े रिकॉर्ड से कुछ रन दूर
सोनू निगम की गायकी के कायल हुए फैंस
अक्षय कुमार का परफॉरमेंस यहां देखें
छैया छैया गाने पर झूमे फैंस
एआर रहमान ने अपने प्रशंसकों के लिए हिट फिल्म दिल से का सबसे बड़ा हिट छैया छैया गाया. इस गाने को मूल रूप से प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह ने गाया है. उन्होंने मां तूझे सलाम गाना भी गाया.
टाइगर श्रॉफ का परफॉरमेंस देख फैंस हैरान
टाइगर श्रॉफ ने अपने परफॉरमेंस से क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया, उसका वीडियो नीचे देखें
एआर रहमान इन देशभक्ति गानों पर बांधेंगे समां
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा, संगीत उस्ताद एआर रहमान भी अपनी मधुर धुनों से आईपीएल 2024 के उद्घाटन समारोह को और खास बनाएंगे. रहमान जय हो, रंग दे बसंती, तू ही रे और कई कई हिट गानों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर सकते हैं.
आईपीएल 2024 की खिताब के लिए ये 10 कप्तान लगाएंगे दम
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए मंच तैयार हो चुका है. शुक्रवार को पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. सभी 10 कप्तान ट्रॉफी के लिए पूरा दम लगाएंगे.