IPL 2024 KKR vs RCB : आरसीबी के लिए करो या मरो का मुकाबला, देखें हेड टु हेड रिकाॅर्ड

KKR vs RCB : आईपीएल में आज महा मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला आरसीबी किसी भी तरह जीतना चाहेगी.

IPL 2024 KKR vs RCB : कोलकाता नाइट राइडर्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ आज कोलकाता के इर्डन गार्डन में महा मुकाबला खेला जा रहा है. आरसीबी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यह मैच आरसीबी के लिए करो या मरो के मुकाबले की तरह है, क्योंकि आरसीबी लगातार हार से त्रस्त हो चुकी है और उसे मैच में बने रहने के लिए आज का मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. अभी आरसीबी प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है और उसने सात मैच में से छह गंवाए हैं. आरसीबी के अबतक के प्रदर्शन पर गौर करें, तो हम पाएंगे कि उनके बल्लेबाज कुछ भी खास नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी टीम हार रही है.
जहां तक बात बल्लेबाजों के प्रदर्शन की है, तो विराट कोहली बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके अलावा फाफ डु प्लेसी और दिनेश कार्तिक ही बेहतर खेल रहे हैं, अन्य बैटर का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में है. इस स्थिति में आज दोपहर जब वे केकेआर की टीम से भिडेंगे तो उन्हें अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में सुधार करने की जरूरत होगी. ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी आउट और फाॅर्म खेल रहे हैं.


हेट टु हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल में केकेआर और आरसीबी के हेड टु हेड रिकाॅर्ड की बात करें तो केकेआर का पलड़ा भारी नजर आता है, क्योंकि अबतक खेले गए कुल 33 मैच में से 19 केकेआर ने जीते हैं, जबकि आरसीबी को 14 मुकाबले में जीत मिली है. वहीं पिछले तीन मैच में लगातार केकेआर ने जीत दर्ज की है. इस लिहाज से केकेआर आरसीबी पर हावी मालूम पड़ती है. इस स्थिति में आरसीबी के फैन यह चाहते हैं कि आज वह केकेआर को हराकर अपने बदला ले. इस आईपीएल में यह केकेआर और आरसीबी की दूसरी भिड़ंत हैं, पहले मैच में 28 मार्च को केकेआर जीता था.


पिच एंड वेदर रिपोर्ट

कोलकाता के ईडन गार्डन में आज दोपहर 3:30 बजे से मैच शुरू होगा. वहां भयंकर गर्मी है, जिसकी वजह से खिलाड़ियों की स्थिति खराब होगी, बैटिंग करना बहुत आसान नहीं होगा. गर्मी की वजह से पिच भी ड्राई ही रहेगी. उम्मीद की जा रही है कि टाॅस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करेगी.


संभावित टीम :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान.

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, साकि हुसैन और मुजीब उर रहमान.


Also Read : SRH vs DC, IPL 2024: हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से रौंदा, ट्रैविस हेड की शानदार पारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >