DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने जीता टाॅस पहले गेंदबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग-11

IPL 2024 मुंबई और दिल्ली के बीच खेला जा रहा है.यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है.

IPL 2024 DC vs MI : आईपीएल के अहम मुकाबले में आज मुंबई ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यह मुकाबला मुंबई और दिल्ली के बीच खेला जा रहा है.यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है.मुंबई इंडियंसकी टीम अभी प्वाइंट टेबल में नौवें नंबर पर है, उसने आठ मैच खेले हैं, जिसमें से मात्र तीन में उन्हें जीत मिली है. दिल्ली की टीम प्वाइंट टेबल में छठे नंबर पर है उसने नौ मैच खेले हैं और चार में जीत एवं पांच में हार का सामना उन्हें करना पड़ा है.

प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद.

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा.

Also Read : IPL 2024: DC vs MI मैच से पहले जानें, दिल्ली के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

IPL 2024 : पंजाब किंग्स ने केकेआर के खिलाफ बरसाए छक्के, आईपीएल के सभी रिकाॅर्ड ध्वस्त, फिर भी नहीं तोड़ पाए इनका रिकाॅर्ड

हेड टु हेड रिकॉर्ड

मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस मजबूत दिखती है. इन दोनों टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं. मुंबई इंडियंस ने 19 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 15 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच आज 35वां मुकाबला खेला जाना है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का मौसम मैच के दौरान गर्म रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है इसलिए मौसम साफ रहेगा. दिल्ली में मौसम की स्थिति गर्म और आर्द्र है. मैच के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब या उससे ज्यादा भी हो सकता है. यही वजह है कि टाॅस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >