RCB vs CSK Live Streaming: आज होगी विराट और धोनी के बीच जबरदस्त टक्कर, यहां जानिए लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

RCB vs CSK Live Streaming: आईपीएल के 24वें मुकाबले में (17 अप्रैल) सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले से पहले यहां जानिए आप इसे लाइव कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

आईपीएल के 24वें मुकाबले में (17 अप्रैल) सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर आरसीबी की टीम को पिछले मुकाबले में दिल्ली के हाथों शानदार जीत मिली थी. वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. वहीं इस मुकाबले आज हम आपको लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स की पूरी जानकारी देंगे.

कब और कहां देखें लाइव?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 3 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले स कते हैं.

पिच रिपोर्ट

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. इस मैदान की बॉउंड्री बाकि मैदानों की तुलना में छोटी है, जिसका फायदा बल्लेबाज भरपूर उठाते हैं. हालांकि, स्पिन गेंदबाज विशेष रूप से लेग स्पिनर खेल के बीच के ओवरों के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अभी तक इस मैदान पर खेले गए 84 मुकाबलों में से 46 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. ऐसे में ज्यादातर टीमें चिन्नास्वामी में चेस करना पसंद करती हैं, क्योंकि रात में ओस के कारण भी गेंदबाजी मुश्किल हो जाती है.

Also Read: RCB vs CSK Playing 11: चेन्नई और बैंगलोर में होगी रोमांचक टक्कर, यहां जानिए प्लेइंग 11
RCB vs CSK की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वेन पर्नेल, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद सिराज.

चेन्नई सुपर किंग्स – रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, आकाश सिंह और महीश तीक्षाना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >