IPL Points Table 2023: रिंकू सिंह के दम पर KKR ने लगाई लंबी छलांग, SRH ने खोला जीत का खाता

IPL 2023: रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2023 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज करने के साथ अपना खाता खोल दिया है.

IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 में रविवार को दो बड़े रोमाचंक मुकाबले देखने को मिले. दिन के पहले मैच में रिंकू सिंह के धमाकेदार पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से अविश्वसनीय जीत दर्ज की तो वहीं दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर इस सीजन की पहली जीत का स्वाद चखा. इन दो मैचों के बाद आईपीएल 2023 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ. केकेआर ने इस जीत के साथ लंबी छलांग लगाई तो हैदराबाद ने अपना खाता खोला. तो चलिए जानते हैं टूर्नामेंट के 14 मैचों के बाद क्या है प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल.

केकेआर ने लगाई लंबी छलांग

गुजरात के खिलाफ रिंकू सिंह ने 48 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर केकेआर को यादगार जीत दिलाई. इस जीत के साथ कोलकाता की टीम ने आईपीएल 2023 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है. यह केकेआर की तीन मैचों में लगातार दूसरी जीत थी और इस जीत के बाद केकेआर ने 4 अंकों और 1.375 नेट रनरेट के साथ के दूसरा स्थान हासिल कर लिया. इस मैच से पहले केकेआर की टीम छठे नंबर पर थी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है. राजस्थान ने अब तक खेले 3 मुकाबलों में से 2 में जीत दर्ज की है, जिसमें उनका नेट रनरेट 2.067 का है. जबकि प्वाइंट्स टेबल के तीसरे और चौथे नंबर पर लखनऊ और गुजरात की टीम है. दोनों टीमों के 4-4 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट गुजरात की टीम आगे है.

हैदराबाद ने खोला अपना खाता

प्वाइंट्स टेबल इस समय चेन्नई और पंजाब की टीमें 4-4 अंको के साथ क्रमश: 5वें और 6ठे स्थान पर मौजूद है. जबकि आरसीबी दो मैचों में से एक में जीत हासिल कर 2 अंक के साथ 7वें नंबर पर है. वहीं, हैदराबाद ने तीन मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज करने के साथ प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोल दिया. इस मैच से पहले आखिरी स्थान पर रही हैदराबाद के अब 2 अंक हो गए हैं और उसने आठवां स्थान हासिल कर लिया है. हैदराबाद के बाद मुंबई इंडियंस नौवें और दिल्ली कैपिटल्स 10वें स्थान पर है.

Also Read: KKR vs GT: रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ रचा इतिहास, जानें कौन है यह धाकड़ बल्लेबाज

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार टूर्नामेंट नए नियम के साथ पुराने फॉर्मेट में खेला जा रहा है. टीमें होम-एंड-अवे प्रारूप में मैच खेल रही हैं. इंपैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया गया है. इस बार 10 फ्रेंचाइजी टीमों को A और B ग्रुप में बांटा है. हर मैच के साथ टूर्नामेंट और अंक तालिका काफी रोमांचक हो जाएगी. ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका में टॉप 4 टीम आगे प्लेऑफ खेलेगी जबकि 6 टीमों का खिताब जीतने का सपना टूटेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >