IPL 2023: Shubman Gill से लेकर Nicholas Pooran तक, जानिए इस सीजन के टॉप परफॉमर्स के बारे में

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की चैंपियन बन गयी है. फाइनल मुकाबले में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. मुंबई इंडियंस के बाद अब चेन्नई पांच खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई. यहां जानें आईपीएल 16 में किन खिलाड़ियों का प्रभाव ज्यादा रहा

शुभमन गिल

मोहित शर्मा ने अगर गेंद से दूसरे क्वालिफायर में रंग जमाया, तो उनसे पहले शुभमन गिल ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई. गिल ने मुंबई के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ करते हुए महज 60 गेंदों पर 129 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली.

यशस्वी जायसवाल

भले ही राजस्थान रॉयल्स टीम प्लेऑफ में अपनी जगह ना बना पाई हो, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने इस साल एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर सभी को अपना मुरीद बना लिया. जहां जायसवाल ने इस साल सबसे तेज आईपीएल इतिहास का अर्धशतक जमाया, KKR के खिलाफ इस बल्लेबाज ने सिर्फ 13 गेंदों में ये कारनामा किया.

फाफ डु प्लेसिस

इस सीजन आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कमाल की बैटिंग की है. वह हर मैच में चौकों-छक्कों की बारिश करते दिखे. उन्होंने शुभमन गिल के बाद इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा 36 छक्के लगा चुके हैं.

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल सीजन 16 में अपनी तूफानी प्रदर्शन के दम पर दिल जीता है. सूर्या के बल्ले से इस सीजन 43.21 की औसत और 181.14 के लाजवाब स्ट्राइक रेट के साथ 16 मैचों में 605 रन निकले. सूर्या इसी के साथ मुंबई इंडियंस के लिए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं.

रिंकू सिंह

आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह सबसे बड़े सुपरस्टार बनकर चमके. रिंकू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक ओवर में पांच छक्के जमाकर अपने नाम की सनसनी फैलाई. रिंकू ने यश दयाल के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में पांच सिक्स जड़े और ओवर में 31 रन बनाते हुए केकेआर को यादगार जीत दिलाई.

मोहित शर्मा

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का जलवा आईपीएल 2023 में खूब देखने को मिला. मोहित ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बूते डिफेंडिंग चैंपियन को कई मैचों में यादगार जीत दिलाई. मोहित ने दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के मजबूत बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने का काम किया.

निकोलस पूरन

लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इस सीजन अपने बल्ले से जमकर तबाही मचाई. पूरन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक ठोका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >