GT vs MI: रोहित शर्मा की मुंबई या हार्दिक पांड्या की गुजरात किसका पलड़ा है भारी, यहा देखें आंकड़े

आइपीएल 2023 का 35वां मुकाबला मंगलवार (25 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले से पहले यहां जानिए हेड टू हेड आंकड़े में किसका पलड़ा भारी है.

Gujarat Titans vs Mumbai Indians Head to Head: आइपीएल 2023 का 35वां मुकाबला मंगलवार (25 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुजरात टाइटंस के होमग्राउंड नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर गुजरात को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ रोमांचक जीत मिली थी. वहीं दूसरी ओर मुंबई को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. आज होने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. वहीं इस मुकाबले से पहले यहां जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े.

मुंबई या गुजरात कौन है किसपर भारी

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अबतक केवल एक मुकाबला खेला गया है. इस मैच में मुंबई ने गुजरात को मात दी थी. हालांकि दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं इस सीजन रोहित शर्मा की मुंबई हो या हार्दिक पांड्या की गुजरात दोनों ही कमाल का खेल दिखा रही है. ऐसे में आज होने वाले मुकाबले में किसका पलड़ा भारी रहेगी यह कहना काफी मुश्किल है.

पिच रिपोर्ट

गुजरात की पिच पर इस सीजन जमकर रन बरस रहे हैं और बल्लेबाजों को बैटिंग करना काफी रास आ रहा है. हालांकि इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को फायदा होता है. ऐसे में पेसर्स मैच में कमाल दिखा सकते हैं. मैच के दौरान ओस बड़ी भूमिका निभा सकता है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना यहां अच्छा फैसला माना जाएगा.   

Also Read: GT vs MI Live Streaming: गुजरात का किला भेदने उतरेगी मुंबई इंडियंस, यहां जानिए लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब और कहां देखें मुकाबला

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का 35वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >