CSK vs MI: सुनील गावस्कर ने रवींद्र जडेजा की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा - MS Dhoni की तरह वह बिल्कुल निडर

IPL 2023, CSK vs MI: आईपीएल में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को मात दी. वहीं इस मुकाबले में चेन्नई की ओर से दमदार प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा की तारीफ में सुनील गावस्कर ने बड़ी बात कही है.

Sunil Gavaskar Praises Ravindra Jadeja: बायें हाथ के स्पिनरों रविंद्र जडेजा (20 रन पर तीन विकेट) और मिशेल सेंटनर (28 रन पर दो विकेट) की कमाल की गेंदबाजी के बाद अजिंक्य रहाणे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस पर 11 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत दर्ज की. वहीं इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा की भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने जमकर तारीफ की है. गावस्कर ने जडेजी की तारीफ करते हुए कहा कि वह बिल्कुल अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह निडर हैं.

अपने कप्तान की तरह निडर हैं रवींद्र जडेजा

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लबाज सुनील गावस्कर ने मुंबई बनाम चेन्नई मैच के बाद कहा कि रवींद्र जडेजा बिल्कुल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह निडर हैं. गावस्कर ने कहा कि ‘रवाींद्र जडेजा की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है’. सुनील गावस्कर ने कहा कि जडेजा ने इस मुकाबले में कैमरून ग्रीन का असंभव कैच पकड़ा. जडेजा ने इस मुकाबले में इशान किशन (32), कैमरून ग्रीन (12) और तिलक वर्मा (22) का विकेट झटका था. जडेजा के इस शानदार प्रदर्शन के दमपर चेन्नई ने मुंबई पर आसान जीत दर्ज की थी.

चेन्नई ने दर्ज की दूसरी जीत

रवींद्र जडेजा के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट पर 157 रन पर रोक दिया. वहीं इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने यह लक्ष्य 18.1 ओवर में ही 159 रन बनाकर हासिल कर लिया. यह आईपीएल इतिहास का 1000वां मैच था. वहीं चेन्नई की जीत ने इस मैच को और भी यादगार बना दिया. आपको बता दें इस मैच में जडेजा के अलावा चेन्नई से स्टार अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा था.

Also Read: IPL 2023: एमएस धोनी की सीएसके ने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया, देखें तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >