IPL 2023 की क्लोजिंग सेरेमनी में ये बॉलीवुड स्टार्स बिखेरेंगे जलवा, Divine-King मचाएंगे धमाल

भले ही बारिश ने बीते दिन आईपील फाइनल मैच का मजा किरकिरा कर दिया, लेकिन फैंस के उत्साह में कोई कमी नहीं आई. रिपोर्ट्स की मानें तो आज 29 मई को टॉस से पहले शाम को स्टार-स्टडेड शानदार प्रदर्शन होने की संभावना है.

IPL 2023 Closing Ceremony: अहमदाबाद में रविवार (28 मई) को लगातार बारिश की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाला आईपीएल फाइनल मैच स्थगित कर दिया गया था. इस खिताबी भिड़ंत को रिजर्व डे यानी सोमवार (29 मई) पर शिफ्ट करना दिया गया है. फाइनल मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी (IPL 2023 Closing Ceremony) में कौन-कौन स्टार परफॉर्म करेंगे, इसके बारे में हम आपको बताते है. इस बार सेरेमनी में टॉप स्टार्स परफॉर्म करते नजर आएंगे.

IPL 2023 की क्लोजिंग सेरेमनी में ये स्टार्स बिखेरेंगे जलवा

भले ही बारिश ने बीते दिन आईपील फाइनल मैच का मजा किरकिरा कर दिया, लेकिन फैंस के उत्साह में कोई कमी नहीं आई. अगर आपके मन में सवाल है कि आज मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी होगा या नहीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज सोमवार, 29 मई को टॉस से पहले शाम 6:30 बजे स्टार-स्टडेड शानदार प्रदर्शन होने की संभावना है. इसमें सिंगर किंग और नुक्लेया रैपर डिवाइन और सिंगर जोनिता गांधी परफॉर्म करेंगी. बता दें कि इन स्टार्स की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और इनके गाने लोग काफी पसन्द करते है. तो आप दिल थामकर बैठिए, आज मैच से पहले फुल ऑन एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा.

अगर आज बारिश हुआ तो क्या होगा?

बता दें कि बारिश के कारण रिजर्व डे के दिन भी मैच नहीं खेला जा सका तो फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगेगा. नियम के अनुसार, बारिश की वजह से अगर मुकाबला नहीं खेला जा सका तो गुजरात टाइटंस को अंक तालिका में टॉप पर रहने के कारण विजेता घोषित कर दिया जायेगा. लीग मुकाबलों में गुजरात ने अपने 14 में 10 मैचों में जीत दर्ज कर 20 अंक हासिल किये थे.

Also Read: Netflix Top 5 Movies: नहीं देख रहे IPL मैच, नेटफ्लिक्स की इन टॉप 5 मूवीज से करें टाइम पास, LIST

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >