IPL 2022: मुंबई इंडियंस के स्टार टिम डेविड का खुलासा, मैच से पहले फाफ डु प्लेसिस ने भेजा था खास संदेश

आईपीएल 2022 में अपने आखिरी लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया. टिम डेविड ने 11 गेंद पर 34 रन बनाये. उन्होंने मैच के बाद बताया कि सुबह में आरसीबी के कप्तान का एक खास मैसेज मुझे मिला था.

वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 सीजन के मैच 69 में शनिवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल को पांच विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई ने 14 मैचों में चार जीत के साथ अपने सीजन का अंत किया. इस जीत के परिणामस्वरूप, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को प्लेऑफ में जगह मिल गयी. अगर दिल्ली कैपिटल्स यह मुकाबला जीत जाती तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाती.

टिम डेविड ने बताया 11 गेंद पर 34 रन बनाये

एमआई के स्टार खिलाड़ी टिम डेविड ने मुंबई इंडियंस के लिए जीत का रास्ता बनाया. उन्होंने 11 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेली. दाएं हाथ के बिग-हिटर पिछले सीजन में आरसीबी का हिस्सा थे. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद खुलासा किया कि उन्हें खेल से पहले आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस से एक संदेश मिला था.

Also Read: IPL 2022: रविंद्र जडेजा आईपीएल छोड़कर लौटे घर, इंस्टाग्राम पर चेन्नई सुपर किंग्स को किया अनफॉलो
फाफ डुप्लेसिस ने भेजा यह खास संदेश

टिम डेविड ने दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि मुझे आज सुबह फाफ से एक संदेश मिला. यह उनकी (फाफ डुप्लेसिस), मैक्सी (ग्लेन मैक्सवेल) और विराट कोहली की एमआई किट में एक तस्वीर थी. हो सकता है कि मैं इसे बाद में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सकूं. खेल के एक बड़े क्षण में, टिम डेविड को शार्दुल ठाकुर की पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला था.

ऋषभ पंत का डीआरएस नहीं लेने का फैसला गलत साबित

दिल्ली के लिए इस मामले में कप्तान ऋषभ पंत ने स्टंप के पीछे से जोरदार अपील करने के बाद भी समीक्षा नहीं करने का विकल्प चुना. इस पल के बारे में बात करते हुए, डेविड ने कहा कि मैंने एक शोर सुना, लेकिन मुझे यकीन नहीं था, और जब कोई समीक्षा नहीं हुई, तो मैंने सोचा कि चलो आगे बढ़ते हैं. मुझे नहीं लगता था कि मैंने उस गेंद को छुआ, मुझे लगा कि यह मेरे पैड से टकराया है.

Also Read: IPL 2022: ICC टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, पांच स्टार खिलाड़ी आईपीएल में हुए चोटिल
इस सीजन में केवल 4 मुकाबले जीत पाई मुंबई

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवरों में 159/7 का स्कोर पोस्ट किया. डीसी के लिए रोवमैन पॉवेल ने सर्वाधिक 43 रन बनाए जबकि जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लेकर वापसी किये. 160 रनों का पीछा करते हुए, ईशान किशन और डेविड ने क्रमशः 48 और 34 रन बनाए. मुंबई इंडियंस ने पांच गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया. मुंबई 14 मैचों में आठ अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >