IPL 2022: यहां देखें आईपीएल का अपडेटेड प्वाइंट टेबल, पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस में ये खिलाड़ी हैं आगे

कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हरा दिया. इस जीत के साथ कोलकाता की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गयी. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक खेले गये तीन में से दो मुकाबले जीत लिए हैं. कोलकाता के चार अंक हो गये हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के आठवें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 विकेट से हरा दिया. 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आंद्रे रसेल ने सिर्फ 31 गेंद पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली. रसल की इस पारी के दम पर केकेआर ने 33 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

उमेश यादव ने चटकाए 4 विकेट

उमेश यादव ने 23 रन देकर चार विकेट लिए. यादव के इस प्रदर्शन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को 137 के कुल स्कोर पर रोक दिया. ​​भानुका राजपक्षे ने पीबीकेएस के लिए 9 गेंदों में 31 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि कगिसो रबाडा ने भी 25 रन का योगदान दिया. पंजाब के शीर्ष क्रम ने निराश किया और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे.

Also Read: IPL Media Rights: बीसीसीआई को आईपीएल मीडिया राइट्स से होगी 50000 करोड़ की कमाई, टेंडर जारी
आईपीएल प्वाइंट टेबल 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की और अब तीन मैचों में चार अंक हासिल कर लिए हैं. इस बीच, 27 मार्च को अपने पहले गेम में आरसीबी को हराने वाली पंजाब किंग्स की टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा है. शुक्रवार के मैच के बाद केकेआर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है. उसके बाद दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स, तीसरे में दिल्ली कैपिटल और चौथे स्थान पर गुजरात टाइटंस है. पांचवें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स हैं.

ऑरेंज कैप  

सिर्फ 31 गेंदों में 70 रन की अपनी पारी के बाद आंद्रे रसेल ने तीन मैचों में 95 रन के साथ आईपीएल ऑरेंज कैप की सूची में टॉप स्थान हासिल कर लिया है. फाफ डु प्लेसिस 93 रन के साथ अब दूसरे स्थान पर खिसक गये हैं. इसके बाद तीसरे स्थान पर ईशान किशन (81) हैं. सीएसके के रॉबिन उथप्पा 78 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं और पंजाब के भानुका राजपक्षे (74 रन) पांचवें स्थान पर हैं.

1. आंद्रे रसल (केकेआर) – 95 रन

2. फाफ डु प्लेसिस (आरसीबी) – 93 रन

3. ईशान किशन (मुंबई इंडियंस) – 81 रन

4. रॉबिन उथप्पा (सीएसके) – 78 रन

5. भानुका राजपक्षे (पंजाब किंग्स) – 74 रन

Also Read: IPL 2022 Schedule: यहां देखें आईपीएल का पूरा शेड्यूल, तारीख, जगह और समय की पूरी जानकारी
पर्पल कैप

उमेश यादव ने पीबीकेएस के खिलाफ चार विकेट लिए और आठ विकेट के साथ पर्पल कैप की दौड़ में शीर्ष पर हैं. उनके केकेआर टीम के साथी टिम साउदी पांच विकेट लेकर सूची में दूसरे स्थान पर हैं. आरसीबी के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा के भी पांच विकेट हैं और वह तीसरे स्थान पर काबिज हैं. ड्वेन ब्रावो (चौथे) और आकाश दीप (पांचवें) ने चार-चार विकेट हासिल किये हैं.

1. उमेश यादव (केकेआर) – 8 विकेट

2. टिम साउदी (केकेआर) – 5 विकेट

3. वानिंदु हसरंगा (आरसीबी) – 5 विकेट

4. ड्वेन ब्रावो (सीएसके) – 4 विकेट

5. आकाश दीप (आरसीबी) – 4 विकेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >