श्रीलंका को टी20 सीरीज के बाद टेस्ट शृंखला में भी हराने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को ज्वाइन कर लिया है. रोहित के साथ-साथ उनके सबसे प्रमुख खिलाड़ी इशान किशन (Ishan Kishan) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम से जुड़ चुके हैं.
रोहित शर्मा ने परिवार के साथ मुंबई को किया ज्वाइन
रिकॉर्ड पांच बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने अपने परिवार के साथ टीम को ज्वाइन किया. रोहित शर्मा के साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटी ने भी बायो बबल को ज्वाइन किया है. जिसकी तस्वीरें फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया है.
Also Read: IND vs NZ: इशान किशन का सटीक थ्रो देख जोश में आए राहुल द्रविड़, खुशी में थपथपाई फील्डिंग कोच की पीठ
मुंबई इंडियंस ने शुरू किया अभ्यास
रिकॉर्ड पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 2022 सत्र की तैयारी मंगलवार से शुरू कर दी. मुंबई इंडियंस के पहले मैच से 12 दिन पूर्व अनुकूलन शिविर नवी मुंबई के रिलायंस जियो स्टेडियम में शुरू हो गया है.
https://twitter.com/mipaltan/status/1503629747259015168
मुंबई इंडियंस टीम के भीतर ही खेलेगी अभ्यास मैच
टीम द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुंबई इंडियंस टीम के भीतर ही अभ्यास मैच खेलेगी जो शिविर के दूसरे सप्ताह में खेले जायेंगे. पहले अभ्यास सत्र से पूर्व टीम के क्रिकेट निदेशक और कोच महेला जयवर्धने के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का आकलन किया गया. जहीर और जयवर्धने के साथ कोचिंग स्टाफ में शेन बांड, रॉबिन सिंह, किरण मोरे, राहुल सांघवी, विनय कुमार, टी ए सेकर, पॉल चैपमैन और डाटा विश्लेषक सीकेएम धनंजय हैं.
27 मार्च को अपना पहला मुकाबला खेलेगी मुंबई इंडियंस की टीम
आईपीएल 2022 में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला खेलेगी. रोहित शर्मा की अगुआई में मुंबई की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी. 27 मार्च को दो मुकाबले खेले जाएंगे. दूसरे मुकाबले में पंजाब और बेंगलुरु के बीच भिड़ंत होगी.
मुंबई का शेड्यूल
27 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स्स बनाम मुंबई इंडियंस – सीसीआई – 3.30 PM.
2 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम – 3.30 PM
6 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस – एमसीए स्टेडियम, पुणे – 7.30 PM.
9 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस – एमसीए स्टेडियम, पुणे – 7.30 PM.
13 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स – एमसीए स्टेडियम, पुणे – 7.30 PM.
16 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – सीसीआई – 3.30 PM.
21 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम – 7.30 PM.
24 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस – वानखेड़े – 7.30 PM.
30 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस – डीवाई पाटिल स्टेडियम – 7.30 PM.
6 मई -गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस – सीसीआई – 7.30 PM.
9 मई – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम – 7.30 PM.
12 मई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस – वानखेड़े – 7.30 PM.
17 मई – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – वानखेड़े – 7.30 PM.
21 मई – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – वानखेड़े – 7.30 PM.
