IPL 2020, KXIP vs RR Latest Update : अग्रवाल के शतक पर भारी पड़ा तेवतिया का तूफान, राजस्थान ने 226 रन बनाकर सबसे बड़ा टारगेट चेज किया
IPL 2020, KXIP vs Rajasthan Royals Match preview,players list, squad: आईपीएल 2020 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब पर धमाकेदार जीत दर्ज की. राहुल तेवतिया की 31 गेंदों में 7 छक्कों की मदद से खेली गयी 53 रन की विस्फोटक पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्य ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया. पंजाब के विशाल स्कोर 223 रन को राजस्थान की टीम ने 6 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.
Sharjah: Rajasthan Royals captain Steve Smith plays a shot during IPL 2020 cricket match against Chennai Super Kings, at Sharjah Cricket Stadium, in Sharjah of United Arab Emirates, Tuesday, Sept. 22, 2020. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI22-09-2020_000249A)
Live Updates
5:24 AM. 28 Sept 2011:54 PM. 27 Sept
तेवतिया की आंधी में उड़ा पंजाब, राजस्थान ने 4 विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत
राहुल तेवतिया की 31 गेंदों में 7 छक्कों की मदद से खेली गयी 53 रन की विस्फोटक पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्य ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया. पंजाब के विशाल स्कोर 223 रन को राजस्थान की टीम ने 6 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. आईपीएल 2020 के 9वां मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने मयंक अग्रवाल के विस्फोटक शतकीय पारी के दम पर 2 विकेट खोकर 20 ओवर में 223 रन बनाया, लेकिन संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ और राहुल तेवतिया की विस्फोटक पारी के दम पर राजस्थान ने धमाकेदार जीत दर्ज की.
5:24 AM. 28 Sept 2011:54 PM. 27 Sept
तेवतिया की विस्फोटक पारी, 4 गेंदों में जमाये 4 छक्के
तेवतिया ने शारजाह में छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने कोटरेल के एक ओवर में 5 गेंदों में 5 छक्के जमाये. हालांकि वो एक ओवर में युवराज सिंह के 6 गेंदों में 6 छक्के की रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाये. क्योंकि ओवर की पांचवीं गेंद पर वो बीट हो गये.
5:24 AM. 28 Sept 2011:54 PM. 27 Sept
राजस्थान को तीसरा झटका, संजू सैमसन 85 रन बनाकर आउट
पंजाब के स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम को तीसरा झटका लगा है. सेट बैट्समैन संजू सैमसन 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 42 गेंदों में 85 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हुए. इस समय राजस्थान का स्कोर तीन विकेट पर 17 ओवर में 173 रन है.
5:24 AM. 28 Sept 2011:54 PM. 27 Sept
राजस्थान को दूसरा झटका, अर्धशतक बनाकर स्मिथ आउट
राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका लगा है. अर्धशतक बनाने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ 27 गेंदों में 7 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन बनाकर जेम्स नीशम की गेंद पर आउट हुए. इस समय राजस्थान का स्कोर 2 विकट पर 10 ओवर में 104 रन है.
5:24 AM. 28 Sept 2011:54 PM. 27 Sept
स्मिथ की विस्फोटक पारी, 26 गेंद में जमाया अर्धशतक
राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसके साथ ही रॉयल्स की टीम ने 9 ओवर में एक विकेट पर 100 रन भी पूरा कर लिया है.
5:24 AM. 28 Sept 2011:54 PM. 27 Sept
6 ओवर में राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 69 रन
पंजाब के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिया है. इस समय स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन क्रीज पर जमे हुए हैं.
मुख्य बातें
IPL 2020, KXIP vs Rajasthan Royals Match preview,players list, squad: आईपीएल 2020 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब पर धमाकेदार जीत दर्ज की. राहुल तेवतिया की 31 गेंदों में 7 छक्कों की मदद से खेली गयी 53 रन की विस्फोटक पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्य ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया. पंजाब के विशाल स्कोर 223 रन को राजस्थान की टीम ने 6 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.