IPL 2020, KKR vs SRH : मनीष पांडे पर भारी पड़े शुभमन गिल, केकेआर ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

IPL 2020, KKR vs SRH Today’s IPL 8th Match, Kolkata vs Hyderabad, Cricket Score, Commentary, latest update, sports news, Dinesh Karthik, David warner, head to head शुभमन गिल के नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही केकेआर की टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत भी मिल गयी है. हैदराबाद के 142 रन के लक्ष्य को केकेआर की टीम ने केवल तीन विकेट खोकर दो ओवर शेष रहते हुए 145 रन बनाकर हासिल कर लिया. केकेआर की जीत में शुभमन गिल की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 62 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 70 रन बनाये. उनका साथ इयोन मोर्गन ने दिया. मोर्गन भी 29 गेंदों में 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद लौटे.

Live Updates
4:42 AM. 27 Sept 20 11:12 PM. 26 Sept

हैदराबाद ने बनाये थे 142 रन, धीमी पारी टीम को पड़ा भारी

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने पैट कमिंस की अगुवाई में अनुशासित प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को शनिवार को चार विकेट पर 142 रन पर रोक दिया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ शॉर्ट गेंदबाजी के लिये आलोचना झेलने वाले आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कमिंस ने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया. वहीं स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने 25 रन देकर डेविड वार्नर का बेशकीमती विकेट चटकाया. तीसरे नंबर पर फार्म में लौटे मनीष पांडे ने 38 गेंद में 51 रन बनाये जबकि रिधिमान साहा ने 31 गेंद में 30 रन का योगदान दिया. दोनों ने टीम को शुरुआती झटके से उबारने की कोशिश की लेकिन डैथ ओवरों में विकेट गंवा बैठे. सनराइजर्स के बल्लेबाज आखिरी ओवरों में आतिशी प्रदर्शन नहीं कर पाये.

4:42 AM. 27 Sept 20 11:12 PM. 26 Sept

केकेआर ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

शुभमन गिल के नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही केकेआर की टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत भी मिल गयी है. हैदराबाद के 142 रन के लक्ष्य को केकेआर की टीम ने केवल तीन विकेट खोकर दो ओवर शेष रहते हुए 145 रन बनाकर हासिल कर लिया. केकेआर की जीत में शुभमन गिल की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 62 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 70 रन बनाये. उनका साथ इयोन मोर्गन ने दिया. मोर्गन भी 29 गेंदों में 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद लौटे.

4:42 AM. 27 Sept 20 11:12 PM. 26 Sept

शुभमन गिल का अर्धशतक, केकेआर जीत के करीब

शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस समय केकेआर का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 15 ओवर में 113 रन है.

4:42 AM. 27 Sept 20 11:12 PM. 26 Sept

10 ओवर में केकेआर का स्कोर 3 विकेट पर 72 रन

10 ओवर में केकेआर की टीम ने 3 विकेट खोकर 72 रन बना लिया है. जबकि जोटी के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गये हैं. इस समय शुभमन गिल और मोर्गन क्रीज पर जमे हुए हैं.

4:42 AM. 27 Sept 20 11:12 PM. 26 Sept

केकेआर को तीसरा झटका, नितीश राणा के बाद कप्तान कार्तिक भी आउट

कोलकाता नाइटराइडर्स को तीसरा झटका लगा है. नितीश राणा 13 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर टी नटराजन के शिकार हुए. राणा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे दिनेश कार्तिक भी बिना खाता खोले राशिद खान की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गये. इस समय केकेआर का स्कोर 3 विकेट पर 53 रन है.

4:42 AM. 27 Sept 20 11:12 PM. 26 Sept

केकेआर की खराब शुरुआत, दूसरे ही ओवर में सुनील नारायण आउट

केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनिंग करने आये ऑलराउंडर सुनील नारायण बिना खोले पवेलियन लौट गये हैं. उन्हें के खलील अहमद ने अपना शिकार बनाया. इस समय केकेआर का स्कोर एक विकेट पर केवल 6 रन है.

मुख्य बातें

IPL 2020, KKR vs SRH Today’s IPL 8th Match, Kolkata vs Hyderabad, Cricket Score, Commentary, latest update, sports news, Dinesh Karthik, David warner, head to head शुभमन गिल के नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही केकेआर की टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत भी मिल गयी है. हैदराबाद के 142 रन के लक्ष्य को केकेआर की टीम ने केवल तीन विकेट खोकर दो ओवर शेष रहते हुए 145 रन बनाकर हासिल कर लिया. केकेआर की जीत में शुभमन गिल की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 62 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 70 रन बनाये. उनका साथ इयोन मोर्गन ने दिया. मोर्गन भी 29 गेंदों में 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद लौटे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >