IPL 2020, CSK vs RCB, : आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रन से रौंदा, धौनी की टीम की पांचवीं हार

Latest Update Indian Premier League 2020 Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore : किंग्स का इंडियन प्रीमियर के 25वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रन से हरा दिया. चेन्नई की यह पांचवीं हार है. आरसीबी के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम ने 8 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 132 रन ही बना पायी. चेन्नई की ओर से अंबाती रायुडू सबसे अधिक 42 रन बनाये. उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया, जिसमें चार चौके लगाये. रायुडू के अलावा जगदीशन ने 28 गेंदों में 4 चौके की मदद से 33 रन बनाये. इसके बाद पूरी टीम की बल्लेबाजी खराब रही.

Live Updates
5:04 AM. 11 Oct 20 11:34 PM. 10 Oct

बल्लेबाजी के बाद आरसीबी की गेंदबाजी और फील्डिंग भी शानदार

बल्लेबाजी में विराट कोहली के धमाकेदारी पारी के बाद आरसीबी के गेंदबाजों और फील्डरों ने शानदार प्रदर्शन किया. क्रिस मॉरिस ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाये. उन्होंने 4 ओवर में केवल 19 रन दिये. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने दो, उदाना और चहल ने एक-एक विकेट लिये.

5:04 AM. 11 Oct 20 11:34 PM. 10 Oct

आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रन से रौंदा

किंग्स का इंडियन प्रीमियर के 25वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रन से हरा दिया. चेन्नई की यह पांचवीं हार है. आरसीबी के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम ने 8 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 132 रन ही बना पायी. चेन्नई की ओर से अंबाती रायुडू सबसे अधिक 42 रन बनाये. उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया, जिसमें चार चौके लगाये. रायुडू के अलावा जगदीशन ने 28 गेंदों में 4 चौके की मदद से 33 रन बनाये. इसके बाद पूरी टीम की बल्लेबाजी खराब रही.

4:44 AM. 11 Oct 20 11:14 PM. 10 Oct

चेन्नई को पांचवां झटका, सैम करन शून्य पर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां झटका लगा है. चौथे विकेट के रूप में महेंद्र सिंह धौनी 10 रन बनाकर आउट हुए, तो सैम करन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये. धौनी को यजुवेंद्र चहल ने आउट किया और करन को मॉरिस ने अपना शिकार बनाया.

4:44 AM. 11 Oct 20 11:14 PM. 10 Oct

चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका, जगदीशन 33 रन पर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लगा है. शानदार बल्लेबाजी कर रहे एन जगदीशन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर पवेलियन लौट गये. नवदीप सैनी की गेंद पर जगदीशन ने शॉट खेला और एक रन लेने के लिए भागे. लेकिन क्रीज पर पहुंचने से पहले मोरिस ने नॉन स्ट्राइक एंड पर गेंद फेंका और गिल्लियां बिखेर दी. जगदीशन ने 28 गेंदों में 4 चौके की मदद से 33 रन बनाये.

4:44 AM. 11 Oct 20 11:14 PM. 10 Oct

13 ओवर में चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 75 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने दो विकेट के नुकसान पर 13 ओवर में 75 रन बना लिया है. इस समय रायडू और एन जगदीशन बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी बन चुकी है.

4:44 AM. 11 Oct 20 11:14 PM. 10 Oct

वाशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी, चेन्नई को दूसरा झटका, शेन वॉटसन 14 रन पर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. आरसीबी के वाशिंगटन सुंदर ने घातक गेंदबाजी करते हुए चेन्नई को दो-दो बड़ा झटका दिया. पहले फॉफ डुप्लेसिस को मोरिस के हाथों कैच आउट कराया. फिर वॉटसन को बोल्ड आउट किया. वॉटसन ने 18 गेंदों का सामना किया और केवल 14 रन बनाये. वॉटसन ने इस दौरान 3 चौके भी लगाये.

मुख्य बातें

Latest Update Indian Premier League 2020 Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore : किंग्स का इंडियन प्रीमियर के 25वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रन से हरा दिया. चेन्नई की यह पांचवीं हार है. आरसीबी के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम ने 8 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 132 रन ही बना पायी. चेन्नई की ओर से अंबाती रायुडू सबसे अधिक 42 रन बनाये. उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया, जिसमें चार चौके लगाये. रायुडू के अलावा जगदीशन ने 28 गेंदों में 4 चौके की मदद से 33 रन बनाये. इसके बाद पूरी टीम की बल्लेबाजी खराब रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >