IPL 2020 RCB vs SRH Eliminator : हैदराबाद ने आरसीबी को छह विकेट से हराया,खिताब जीतने का ख्वाब एक बार फिर पूरा नहीं कर सके कोहली

Indian Premier League 2020 Hyderabad vs Bangalore ipl 2020 Eliminator Live Cricket Score live streaming rch vs srh from Sheikh Zayed Stadium Abu Dhabi rcb playing 11 srh playing 11 dream 11 predction Sunrisers Hyderabad opt to bowl : आईपीएल एलिमिनेटर में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आरसीबी से हुआ, जिसमें हैदराबाद ने आरसीबी को छह विकेट से हराकर आईपीएल खिताब जीतने के उसके सपने को चूर-चूर कर दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के लिए निर्धारित 132 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर पूरा कर लिया और आरसीबी को छह विकेट से शिकस्त दी. आज की हार के साथ ही आरसीबी आईपीएल 2020 से एलिमिनेट हो गया. पहले खेलते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाये थे. आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही है पारी की शुरुआत करने आये टीम के कप्तान विराट कोहली दूसरे ही ओवर में आउट हो गये. उसके बाद तो विकेट लगातार गिरता ही गया और टीम ने उम्मीद से काफी कम रन बनाया. प्लेआफ में जगह बनाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने काफी मेहनत की थी इसलिए उनका हौसला बुलंद है, वहीं आरसीबी भी पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने का सपना संजोए किसी भी हाल में यह मैच जीतना चाहती थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली से होगा.

Live Updates
4:41 AM. 7 Nov 20 11:11 PM. 6 Nov

हैदराबाद ने आरसीबी को छह विकेट से हराया

आईपीएल एलिमिनेटर में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आरसीबी से हुआ, जिसमें हैदराबाद ने आरसीबी को छह विकेट से हराकर आईपीएल खिताब जीतने के उसके सपने को चूर-चूर कर दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के लिए निर्धारित 132 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर पूरा कर लिया और आरसीबी को छह विकेट से शिकस्त दी. आज की हार के साथ ही आरसीबी आईपीएल 2020 से एलिमिनेट हो गया.

4:15 AM. 7 Nov 20 10:45 PM. 6 Nov

रोचक हुआ मुकाबला

आरसीबी के 131 रन के जवाब में खेलते हुए हैदराबाद की पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में श्रीवत्स गोस्वामी आउट हो गये. उसके बाद अबतक 15 ओवर का मैच हो चुका है और हैदराबाद अभी जीत के लिए संघर्ष कर रहा है. उसके चार बैट्‌समैन 87 रन के स्कोर पर आउट हो चुके हैं. अभी जीत के लिए 26 बॉल में 42 रन की आवश्यकता है.

3:37 AM. 7 Nov 20 10:07 PM. 6 Nov

हैदराबाद को जीत के लिए चाहिए 132 रन

132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 13 रन बना लिया है. पहले ओवर में हैदराबाद के बैट्‌समैन श्रीवत्स गोस्वामी आउट हुए हैं.

3:37 AM. 7 Nov 20 10:07 PM. 6 Nov

आरसीबी ने  हैदराबाद को जीत के लिए दिया 132 रन का लक्ष्य

आईपीएल एलिमिनेटर में पहले खेलते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाये हैं. आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही है पारी की शुरुआत करने आये टीम के कप्तान विराट कोहली दूसरे ही ओवर में आउट हो गये. उसके बाद तो विकेट लगातार गिरता ही गया और टीम ने उम्मीद से काफी कम रन बनाया. एकमात्र खिलाड़ी डिविलियर्स 56 बना सके, उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी अच्छा खेल नहीं दिखा पाया. अब हैदराबाद को जीत के लिए 132 रन बनाना है. देखना यह है कि आरसीबी इस लो स्कोर मैच को बचा पाती है या नहीं.

2:18 AM. 7 Nov 20 8:48 PM. 6 Nov

आरसीबी की हालत खराब, चार खिलाड़ी पवेलियन लौटे

विराट कोहली के आउट होते ही आरसीबी का मनोबल गिर गया है. कोहली, पड्‌डीकल, फिंच और मोईन अली आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. 11 ओवर के बाद मात्र 65 रन पर चार विकेट गिर चुका है.

2:18 AM. 7 Nov 20 8:48 PM. 6 Nov

आरसीबी की खराब शुरुआत पड्‌डीकल भी आउट

आरसीबी की शुरुआत बहुत ही खराब हुई है. पहले ओवर में कप्तान विराट कोहली और तीसरे ओवर में देवदत्त पड्‌डीकल जैसन होल्डर के शिकार बन गये हैं. क्रीज पर एरोन फिंच और डिविलियर्स हैं.

मुख्य बातें

Indian Premier League 2020 Hyderabad vs Bangalore ipl 2020 Eliminator Live Cricket Score live streaming rch vs srh from Sheikh Zayed Stadium Abu Dhabi rcb playing 11 srh playing 11 dream 11 predction Sunrisers Hyderabad opt to bowl : आईपीएल एलिमिनेटर में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आरसीबी से हुआ, जिसमें हैदराबाद ने आरसीबी को छह विकेट से हराकर आईपीएल खिताब जीतने के उसके सपने को चूर-चूर कर दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के लिए निर्धारित 132 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर पूरा कर लिया और आरसीबी को छह विकेट से शिकस्त दी. आज की हार के साथ ही आरसीबी आईपीएल 2020 से एलिमिनेट हो गया. पहले खेलते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाये थे. आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही है पारी की शुरुआत करने आये टीम के कप्तान विराट कोहली दूसरे ही ओवर में आउट हो गये. उसके बाद तो विकेट लगातार गिरता ही गया और टीम ने उम्मीद से काफी कम रन बनाया. प्लेआफ में जगह बनाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने काफी मेहनत की थी इसलिए उनका हौसला बुलंद है, वहीं आरसीबी भी पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने का सपना संजोए किसी भी हाल में यह मैच जीतना चाहती थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >