IPL 2020 DC vs RCB : दिल्ली ने आरसीबी को छह विकेट से हराया, प्ले आफ में नंबर 2 की टीम बनी

Indian Premier League 2020 Delhi vs Bangalore LIVE streaming live cricket score ipl 2020 DC vs RCB live updates delhi playing 11 RCB playing 11 Dream 11 prediction sheikh zayed stadium abu dhabi : आईपीएल 2020 के आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर को छह विकेट से हरा दिया और प्ले आफ में नंबर दो की टीम बन गयी. आरसीबी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये और दिल्ली को जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य दिया. सबसे अधिक रन देवदत्त पड्‌डीकल ने बनाया. पड्‌डीकल ने 50 रन बनाये, वहीं डिविलियर्स ने 35 रन बनाया. कोहली सिर्फ 29 रन बना पाये. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आईपीएल 2020 के प्वाइंट टेबल में मुंबई नंबर वन पोजिशन पर है.

4:41 AM. 3 Nov 20 4:41 AM. 3 Nov

दिल्ली ने आरसीबी को छह विकेट से हराया

आईपीएल 2020 के आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर को छह विकेट से हरा दिया और प्ले आफ में नंबर दो की टीम बन गयी. आरसीबी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये और दिल्ली को जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य दिया.

4:41 AM. 3 Nov 20 4:41 AM. 3 Nov

नंबर दो की जंग जारी धवन आउट

प्ले आफ में नंबर दो पर कौन सी टीम होगी इसे लेकर अभी जंग जारी है. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दिल्ली आसानी से आरसीबी को हरा देगी तो धवन 54 रन बनाकर आउट हो गये. उन्हें शाहबाज ने आउट किया. अभी क्रीज पर रहाणे 45 और श्रेयस अय्यर दो रन बनाकर खेल रहे हैं.

4:41 AM. 3 Nov 20 4:41 AM. 3 Nov

पृथ्वी शॉ को सिराज ने आउट किया

RCB द्वारा दिये गये 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने एक विकेट के नुकसान पर तीन ओवर में 33 रन बना लिये हैं. ओपनर पृथ्वी शॉ को सिराज ने बोल्ड किया. शॉ ने मात्र नौ रन बनाये थे. अभी क्रीज पर रहाणे (2) और धवन (21) रन पर खेल रहे हैं.

4:41 AM. 3 Nov 20 4:41 AM. 3 Nov

आरसीबी ने दिल्ली को जीत के लिए दिया 153 का लक्ष्य

आरसीबी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये और दिल्ली को जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य दिया. सबसे अधिक रन देवदत्त पड्‌डीकल ने बनाया. पड्‌डीकल ने 50 रन बनाये, वहीं डिविलियर्स ने 35 रन बनाया. कोहली सिर्फ 29 रन बना पाये.

4:41 AM. 3 Nov 20 4:41 AM. 3 Nov

विराट कोहली आउट

आरसीबी का दूसरा विकेट विराट कोहली के रूप में गिरा. कोहली को अश्विन ने आउट किया. कोहली ने 29 रन बनाये थे. अभी क्रीज पर पड्‌डीकल और डिविलियर्स हैं. पड्‌डीकल ने 50 रन पूरे कर लिये हैं, डिविलियर्स कोहली के आउट होने के बाद क्रीज पर आये हैं और अभी नौ रन पर खेल रहे हैं.

4:41 AM. 3 Nov 20 4:41 AM. 3 Nov

रबाडा ने जोश को आउट किया

रबाडा ने पांचवीं ओवर के पहले गेंद में जोश फिलिप को आउट कर दिया. जोश ने 12 रन बनाये थे. जोश के आउट होने के बाद कोहली ग्राउंड पर बैटिंग करने आये हैं.

4:41 AM. 3 Nov 20 4:41 AM. 3 Nov

जोश और पड्डीकल ने की आरसीबी कीओपनिंग

दिल्ली और बेंगलौर के बीच मुकाबले में आरसीबी पहले बल्लेबाजी कर रही है. पारी की शुरुआत करने जोश फिलीप और देवदत्त पड्‌डीकल आये हैं. जोश 10 और पड्‌डीकल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.

4:41 AM. 3 Nov 20 4:41 AM. 3 Nov

दिल्ली ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

दिल्ली और बेंगलौर के बीच मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आज का मैच दोनों ही टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मैच में जीतने वाला प्ले आफ में नंबर दो बनेगा. आज प्लेइंग इलेवन में बेंगलौर ने दो बदलाव किये हैं, जबकि दिल्ली ने तीन, पूरी टीम इस प्रकार है-

Royal Challengers Bangalore (Playing XI): Josh Philippe, Devdutt Padikkal, Virat Kohli(c), AB de Villiers(w), Washington Sundar, Shivam Dube, Shahbaz Ahmed, Chris Morris, Isuru Udana, Mohammed Siraj, Yuzvendra Chahal

Delhi Capitals (Playing XI): Shikhar Dhawan, Prithvi Shaw, Ajinkya Rahane, Shreyas Iyer(c), Rishabh Pant(w), Marcus Stoinis, Daniel Sams, Axar Patel, Ravichandran Ashwin, Kagiso Rabada, Anrich Nortje

12:30 AM. 3 Nov 20 12:30 AM. 3 Nov

प्ले आफ में कौन सी टीम होगी नंबर 2

आईपीएल 2020 में आज जब दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के बीच मुकाबला होगा तो प्वाइंट टेबल में नंबर दो कौन होगा इसकी जंग होगी. आईपीएल 2020 के प्वाइंट टेबल में मुंबई नंबर वन पोजिशन पर है.

राज्यसभा चुनाव : उत्‍तर प्रदेश से भाजपा के आठ और सपा-बसपा के एक-एक सदस्य निर्विरोध चुने गये

Posted By : Rajneesh Anand

मुख्य बातें

Indian Premier League 2020 Delhi vs Bangalore LIVE streaming live cricket score ipl 2020 DC vs RCB live updates delhi playing 11 RCB playing 11 Dream 11 prediction sheikh zayed stadium abu dhabi : आईपीएल 2020 के आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर को छह विकेट से हरा दिया और प्ले आफ में नंबर दो की टीम बन गयी. आरसीबी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये और दिल्ली को जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य दिया. सबसे अधिक रन देवदत्त पड्‌डीकल ने बनाया. पड्‌डीकल ने 50 रन बनाये, वहीं डिविलियर्स ने 35 रन बनाया. कोहली सिर्फ 29 रन बना पाये. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आईपीएल 2020 के प्वाइंट टेबल में मुंबई नंबर वन पोजिशन पर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >