MI के मैचों से क्यों गायब हैं हार्दिक पंड्या? सोशल मीडिया पर उड़ रही दूसरी शादी की अफवाह!

Hardik Pandya: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में उतार-चढ़ाव भरा रहा है. कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले कुछ मैचों से टीम से बाहर चल रहे हैं. अब हार्दिक पांड्या को लेकर सोशल मीडिया पर अलग तरह की अफवाहें उड़ रही है.

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या और विवादों का चोली-दामन का साथ है. आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. पिछले कुछ मैचों से चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हार्दिक को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने तहलका मचा दिया है. दावा किया जा रहा है कि हार्दिक अपनी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से दूसरी शादी करने जा रहे हैं. इसी वजह से वो टीम के साथ यात्रा भी नहीं कर रहे हैं. 

शादी को लेकर क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों की मानें तो हार्दिक पंड्या और मॉडल माहिका शर्मा आगामी 22 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हालांकि, इस खबर पर अभी तक न तो खुद हार्दिक पंड्या की तरफ से और न ही मुंबई इंडियंस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आई है. इस वायरल पोस्ट ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है, लेकिन आपको बता दें कि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है. यह सिर्फ एक सोशल मीडिया गॉसिप है. हार्दिक अपनी पीठ की चोट के कारण आराम कर रहे हैं.

2024 से माहिका के साथ

याद दिला दें कि हार्दिक पंड्या ने 18 जुलाई 2024 को नताशा स्टेनकोविक से तलाक की अनाउंसमेंट की थी. उसके बाद से ही इंटरनेट पर लगातार यह दावे किए जाते रहे हैं कि हार्दिक, माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. अब इसी कथित लव-स्टोरी के बीच 22 मई को शादी का ये नया दावा सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर दोनों की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. 

IPL 2026 में हार्दिक का प्रदर्शन

इस सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है। टीम उनकी कप्तानी में सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है और आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली शुरुआती टीमों में शामिल हो गई है. खुद कप्तान हार्दिक पंड्या का फॉर्म भी उनका साथ नहीं दे रहा है। उन्होंने इस सीजन के 8 मैचों में महज 107 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में भी वह फ्लॉप रहे हैं, जहां उनके खाते में सिर्फ 4 विकेट आए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >