PBKS vs GT, IPL 2022: धवन और लिविंगस्टोन की तूफानी पारी, पंजाब किंग्स ने गुजरात को 8 विकेट से हराया

PBKS vs GT, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 48वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया. टॉस जीतकर गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाया. जिसके जवाब में पंजाब ने 2 विकेट खोकर 16 ओवर में 145 रन बनाकर मुकाबले अपने नाम कर लिया.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

पंजाब किंग्स ने गुजरात को 8 विकेट से हराया

शिखर धवन की नाबाद 62 रनों की पारी और लिविंगस्टोन की 10 गेंदों में दो चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 30 रनों की तूफानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 8 रन से हराया. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाया. जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में दो विकेट खोकर 145 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. पंजाब की ओर से शिखर धवन ने 53 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली. जबकि भानुका राजपक्षे ने 40 रन की पारी खेली. गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली. गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी और लॉकी फर्ग्यूसन ने एक-एक विकेेट चटकाये.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

पंजाब को दूसरा झटका, राजपक्षे 40 रन बनाकर आउट

पंजाब किंग्स को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. भानुका राजपक्षे 28 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए. राजपक्षे को लॉकी फर्ग्यूसन ने अपना शिकार बनाया.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

शिखर धवन ने जमाया अर्धशतक

शिखर धवन ने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. जिसमें उन्होंने 7 चौके और एक छक्के जमाये.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

पंजाब को पहला झटका, बेयरस्टो 1 रन बनाकर आउट

पंजाब किंग्स को तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा. जॉनी बेयरस्टो 6 गेंदों में केवल 1 रन बनाकर आउट हुए. बेयरस्टो को शमी ने अपना शिकार बनाया.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

गुजरात ने पंजाब को दिया 144 रन का लक्ष्य

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाया. जिसमें साई सुदर्शन ने 50 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 64 रन बनाया. साहा ने 21 रन की पारी खेली. जबकि मिलर और तेवतिया ने 11-11 रन की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाये. पंजाब की ओर से रबाडा ने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट चटकाया. जबकि ऋषि धवन, लिविंगस्टोन और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट चटकाये.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

गुजरात को 8वां झटका, लॉकी फर्ग्यूसन 5 रन बनाकर आउट

गुजरात टाइटंस को 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर 8वां झटका लगा है. लॉकी फर्ग्यूसन 5 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर आउट हुए. 18वें ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने प्रदीप सांगवान को दो रन पर आउट किया था. रबाडा ने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट चटकाये.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

रबाडा ने गुजरात को लगातार दो गेंद में दो झटका दिया

रबाडा ने घातक गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद में दो झटका दिया. 17वें ओवर की दूसरी गेंद में पहले राहुल तेवतिया को 11 रन पर आउट किया, उसके अगली गेंद पर राशिद खान को शून्य पर आउट किया. 17 ओवर में गुजरात ने 114 रन बनाया है और उसके 6 खिलाड़ी आउट हो चुके हैं.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

गुजरात को चौथा झटका, मिलर 11 रन बनाकर आउट

गुजरात को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. डेविड मिलर 14 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए. मिलर को लिविंगस्टोन ने आउट किया.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

11 ओवर में गुजरात टाइटंस का स्कोर तीन विकेट पर 66 रन

11 ओवर की समाप्ति पर गुजरात टाइटंस की स्कोर तीन विकेट खोकर 66 रन है. कप्तान हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गये. इस समय डेविड मिलर और साई सुदर्शन क्रीज पर जमे हुए हैं.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

गुजरात को तीसरा झटका, हार्दिक पांड्या 1 रन बनाकर आउट

गुजरात को 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. हार्दिक पांड्या 7 गेंदों में केवल 1 रन बनाकर आउट हुए. पांड्या को ऋषि धवन ने आउट किया.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

गुजरात को पहला झटका, शुभमन गिल 9 रन बनाकर आउट

गुजरात टाइटंस को तीसरे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. शुभमन गिल 6 गेंदों में दो चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हुए. गिल को ऋषि धवन ने रन आउट किया.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए उतरे

रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के लिए पारी की शुुरुआत की.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

गुजरात और पंजाब ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया. दोनों ने अपनी विजयी संयोजन को बरकरार रखा है.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग इलेवन

रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

गुजरात टाइटंस ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

पिछले मुकाबले में तेवतिया ने पंजाब के जबड़े से छीन लिया था जीत

पिछली बार जब गुजरात और पंजाब का सामना हुआ था तो तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलायी थी. पंजाब को गुजरात ने 6 विकेट से हराया.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

गुजरात में सभी मैच विजेता खिलाड़ी, कप्तान पांड्या सहित सभी ने किया शानदार प्रदर्शन

राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, राशिद खान हों या कप्तान हार्दिक पांड्या, इन सभी ने अब तक टूर्नामेंट में मैच विजेता प्रदर्शन किया है. यदि कोई एक खिलाड़ी नाकाम हो जाता है तो दूसरा बखूबी जिम्मेदारी निभाता है.

4:41 AM. 4 May 22 4:41 AM. 4 May

प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगा गुजरात

गुजरात टाइटन्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी. पहली बार आईपीएल में भाग ले रही गुजरात की टीम को अब तक हराना आसान नहीं रहा है. उसने नौ में से आठ मैच जीते हैं और लगातार छठी जीत दर्ज करने से वह प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन जाएगी. गुजरात के इस शानदार प्रदर्शन का कारण विपरीत परिस्थितियों में भी दमदार वापसी करना है.

12:14 AM. 4 May 22 12:14 AM. 4 May

अब से कुछ देर बाद पंजाब और गुजरात के बीच भिड़ंत

आईपीएल 2022 में अब से कुछ देर बाद गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच भिड़‍ंत होगी. गुजरात की टीम आज का मुकाबला जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाना चाहेगी.

मुख्य बातें

PBKS vs GT, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 48वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया. टॉस जीतकर गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाया. जिसके जवाब में पंजाब ने 2 विकेट खोकर 16 ओवर में 145 रन बनाकर मुकाबले अपने नाम कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >