GT vs KKR: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. केकेआर को अब भी पहली जीत का इंतजार है और टीम टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है. टीम के लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से कप्तान अजिंक्य रहाणे को हटाने की मांग भी तेज हो गई है. रहाणे आज पहले बैटिंग करते हुए एक बड़ा स्कोर करना चाहेंगे, जिससे जीटी पर दबाव बनाया जा सके और मैच जीता जा सके. वैसे जीटी का प्रदर्शन भी अब तक मिला-जुला रहा है. कप्तान शुभमन गिल खुद के फॉर्म की भी तलाश में होंगे.
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
कोलकाता नाइट राइडर्स : टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.
केकेआर ने किया एक बदलाव
टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज आजादी से खेलें. हम बस चीजों को पलटना चाहते हैं, इसलिए पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प है. अगर आप अच्छा कर रहे हैं, तो लोग आपकी तारीफ करेंगे, नहीं तो वे आलोचना करेंगे. T20 फॉर्मेट पूरी तरह से मोमेंटम के बारे में है. एक बदलाव है, एलन की जगह टिम सीफर्ट आए हैं.
पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे गिल
टॉस हारने के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘सच कहूं तो, हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. शायद थोड़ी ओस हो सकती है. पिछले मैच में बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी. नहीं तो, यह एक आसान चेज होना चाहिए था. यह सब बस आसान चीजों को सही तरीके से करने के बारे में है. टीम मीटिंग्स में हम हमेशा इसी बारे में बात करते हैं. हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं.
ये भी पढ़ें…
रन चेज करने में पंजाब ने बनाया रिकाॅर्ड 11 में से 9 मैच जीते
MI vs PBKS: हर मैच के साथ निखर रहे प्रभसिमरन, जीत के बाद अय्यर ने की तारीफ
